{"_id":"5f721d208ebc3e9c0724a7d2","slug":"sanchar-rog-abhiyan-mainpuri-news-agr4613426133","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों से बचाव के लिए करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों से बचाव के लिए करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें कराए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही संचारी रोगों से बचाव के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में मुख्यअतिथि विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए विकास कार्य तेजी से कराने चाहिए। आने वाले चुनाव में बेहतर जनप्रतिनिधि को चुनें। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को विकास कार्यों की कोई चिंता नहीं है। विकास प्रक्रिया ठप पड़ी है। वहीं उपजिलाधिकारी रतन वर्मा ने ग्राम प्रधानों सेे कहा कि वह ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करें।
क्षेत्र में जितने गरीब हैं, उनके राशन कार्ड बनवाए जाएं। पंचायत भवन एवं शौचालय निर्माण कार्य चल रहा है, उसमें पंचायत प्रतिनिधि सहयोग करें और अगर कहीं अवैध कब्जा है तो उसकी शिकायत करें। ब्लॉक प्रमुख बिल्लू सिंह यादव ने वरिष्ठ प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी ने आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करके क्षेत्र के विकास हेतु हर संभव प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
बीडीओ राम प्रसाद ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ब्लॉक में किस योजना से कितना कार्य हुआ, इस बारे में अवगत कराया। इस दौरान एडीओ राजीव कुलक्षेष्ठ, अजब सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिट्ठूलाल दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य सोवरन सिंह यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, राजेश पांडेय, हरगोविंद सिंह, उमेश शुक्ला, अनूप यादव, डीपी यादव, लालू यादव, अवनीश यादव, उमेश यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।