फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samuhik vivah samaroh will be registered in limca book of records in agra

आगरा में बनेगा 'रिश्तों का रिकॉर्ड', सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन आज

Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
सार

कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में 1188 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आएंगे। 

विज्ञापन
samuhik vivah samaroh will be registered in limca book of records in agra
सामूहिक विवाह समारोह के लिए सज गया पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान पर 1188 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज किया जाएगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्यसंनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड कन्या विवाह सहायता योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह समारोह को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


श्रम विभाग ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह है। इस समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जोड़ों को आशीर्वाद देने आएंगे।
विज्ञापन


महापौर ने सभी पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी

महापौर नवीन जैन के साथ उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नगर निगम सभागार में बैठक की, जिसमें सभी पार्षदों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उपश्रमायुक्त ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के जोड़ों का विवाह यहां होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मैदान को 20 ब्लॉक में बांटा है। हर ब्लॉक में 55 जोड़ों का विवाह होगा। प्रतीकात्मक रूप से दो दुल्हनों को सजी हुई गाड़ियों में विदा कराया जाएगा। महापौर कन्यादान भी करेंगे। महापौर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

आगरा के आठ पंडालों में होगा कन्यादान

समारोह में 20 में से आठ पंडाल आगरा के होंगे। इनमें करीब 450 से ज्यादा जोड़े आगरा के होंगे। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले से आने वाले लोगों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां रजिस्ट्रेशन होगा। 

आगरा पुलिस के साथ पंडाल में वालिंटियर भी सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात रहेंगे। गंगाजल से भरे टैंकर और मोबाइल टॉयलेट हर ब्लॉक के बाहर रखने के निर्देश दिए गए। आयोजन में 12 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

पंडाल सजाने में जुटे 500 से अधिक कारीगर

कोठी मीना बाजार में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां देर तक चलती रहीं। समारोह को भव्य रूप प्रदान करने के लिए पांच सौ से अधिक कारीगर काम में जुटे रहे। अलग-अलग टीमों को अलग-अलग व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। 

पंडितों के मंत्रोच्चारण के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। कहीं फूलों की सजावट में कारीगर लगे रहे, तो भोजन की व्यवस्था में भी पचास लोगों की टीम लगी हुई है। एक साथ एक हजार से अधिक लोगों की शादी का उत्साह आसपास के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed