फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samples from Khoa Mandi and a shop with Bhagat confectionery

भगत हलवाई सहित खोआ मंडी और एक दुकान से लिए सैंपल

Thu, 20 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 20 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Samples from Khoa Mandi and a shop with Bhagat confectionery
एफएसडीए ने भगत हलवाई के यहां फ्रीज में रखी कोल्डड्रिंक की 21 कैन नष्ट कराईं , - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई के यहां एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक पकड़ी हैं। यहां से पनीर और नमकपारा (मठरी) का नमूना लिया। इसके अलावा खोआ मंडी से खोआ के तीन सैंपल भी लिए, मामा की केमिकल दुकान से मिल्क पाउडर का भी सैंपल लिया।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम बुधवार को नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई प्रतिष्ठान पहुंची। यहां फ्रीज में रखी विभिन्न कंपनी की कोल्डड्रिंक की कैन देखीं तो इनकी समयावधि समाप्त हो चुकी थी। टीम ने मौके पर ही 21 कैन को नष्ट करा दिया। इसके अलावा टीम ने खोआ मंडी में भी छापा मारा। वहां हड़कंप मच गया। खोआ विक्रेता भूप सिंह, सोवरन सिंह और करतार सिंह से खोआ का सैंपल लिए। कमला नगर के सरस्वती नगर स्थित मामा की केमिकल दुकान से मिल्क पाउडर का सैंपल लिया गया है। यहीं स्थित राकेश मिष्ठान भंडार के यहां से बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि भगत हलवाई के यहां फ्रीज में एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक रखी थीं, इनको नष्ट कराते हुए चेतावनी दी है। इधर भगत हलवाई प्रतिष्ठान के आनंद भगत का कहना है कि हमारे कोई भी एक्सपायर्ड डेट की कोल्डड्रिंक नहीं मिली है। नमकपारा और पनीर के ही सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed