{"_id":"6311b5c8e392ce01991cfa47","slug":"sample-taken-of-diabetes-medicine-sale-banned-till-report-comes-in-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मधुमेह की दवा का लिया नमूना, रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मधुमेह की दवा का लिया नमूना, रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक
Fri, 02 Sep 2022 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:20 PM IST
सार
जय रामजी मेडिकल एजेंसी पर औषधि विभाग ने कार्रवाई की। नकली दवा होने की आशंका पर मधुमेह की दवा का नमूना लिया, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। तब तक के लिए दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
दवा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित जय रामजी मेडिकल एजेंसी से मधुमेह में दी जाने वाली दवा का एक नमूना लिया है। बुधवार को बालसंस मेडिकोज से लिए गए चार नमूनों को बृहस्पतिवार को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया। दवा की बिक्री पर रिपोर्ट आने तक रोक लगा दी गई है।
नकली दवाओं की आशंका पर औषधि विभाग की टीम ने बालसंस मेडिकोज और जय राम जी मेडिकल एजेंसी से बोहरिंगर इंगेलहिम कंपनी की मधुमेह की दवाओं के नमूने लिए हैं। जय रामजी मेडिकल एजेंसी में बुधवार देर रात तक जांच की गई। संचालक देवेंद्र आहूजा से दवाओं की खरीद और बिक्री का ब्योरा मांगा गया।
सहायक औषधि आयुक्त एके जैन ने बताया कि एक दवा का नमूना लिया है। एक अन्य दवा का बैच नंबर बालसंस मेडिकोज से लिए गए नमूने से मिल रहा था, इसलिए उसका नमूना नहीं लिया गया। दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी से भी दवाओं के नकली होने के सुबूत के साथ ही दवाओं की सीएंडएफ से की गई बिक्री का रिकॉर्ड मांगा है। जांच रिपोर्ट आने और औषधि निरीक्षकों की ओर से की जा रही जांच पूरी होने के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।