{"_id":"5f2304cc8ebc3e9ff52cba86","slug":"sample-mainpuri-news-agr4528004193","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैनी, बर्फी और सोनपपड़ी के छह नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैनी, बर्फी और सोनपपड़ी के छह नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रक्षाबंधन के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को भोगांव और बेवर क्षेत्र में दुकानों पर निरीक्षण कर छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भोगांव और बेवर में चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि ताजी मिठाइयों की ही बिक्री की जाए। इसके साथ ही रंगों का प्रयोग न करने के लिए भी कहा। टीम ने बेवर में निरीक्षण के दौरान जेवी गार्डन के पास सौरभ कुमार की दुकान से फैनी के दो नमूने, रिया स्वीट हाउस के संचालक विपिन कुमार की दुकान से बर्फी का एक और सोनपापड़ी का एक नमूना लिया।
वहीं कुशलपुर में फैनी निर्माता जीतू की दुकान से दो नमूने लिए गए। कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।