फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samman Nidhi will reach the account of 3.20 lakh farmers today

आज 3.20 लाख किसानों के खाते में पहुंचेगी सम्मान निधि

Mon, 30 May 2022 05:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will reach the account of 3.20 lakh farmers today
मैनपुरी। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। इसमें जिले के 3.20 लाख किसानों के खाते में भी दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचेगी। ब्लॉकों और जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में योजना में पंजीकृत किसान प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये की धनराशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है। ये धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में भेजी जाती है। जिले में 3.56 लाख किसान इस योजना के तहत पंजीकृत हैं। सत्यापन के बाद कृषि विभाग ने इनमें से 3.20 लाख किसानों का डाटा 11वीं किस्त के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। अन्य किसानों का डाटा सत्यापन के बाद भेजा जाएगा। जिन किसानों का डाटा भेजा जा चुका है उनके खाते में मंगलवार को 11वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि भेजेंगे। प्रत्येक ब्लॉक पर आयोजित कार्यक्रम में 20-20 और जिला मुख्यालय पर 50 किसान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में मुख्य कार्यक्रम
शहर के नुमाइश पंडाल में सुबह साढ़े नौ बजे से कार्यक्रम होगा। यहां जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र समेत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री 3.20 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे। किसानों के खातों में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी।
-डीवी सिंह, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed