फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sameer Club captures the winning trophy of Night Cricket Tournament

Agra News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी पर समीर क्लब ने किया कब्जा

Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sameer Club captures the winning trophy of Night Cricket Tournament
भोगांव। नगर के मोहल्ला प्रेमचिरैया स्थित खेल के मैदान में चल रहे सहारा नाइट क्रिकेट के फाइनल मैच में समीर क्रिकेट क्लब की टीम ने एमके क्रिकेट क्लब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैनऑफद मैच और मैनऑफद सीरीज की ट्राफी हेमसिंह को दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम को डॉक्टर डॉ. हर्ष दीक्षित ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



फाइनल मैच में समीर क्रिकेट क्लब के कप्तान शमीर खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवर के मैच में समीर क्रिकेट क्लब की टीम ने 38 रन बनाए। टीम की ओर से हेम सिंह ने 10 रन और विनय ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी एमके क्रिकेट क्लब की टीम 7.5 ओवर में 37 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से फरमान ने सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। समीर क्रिकेट क्लब के आलराउंडर हेमसिंह को मैनऑफद मैच और मैनऑफद सीरीज की ट्राफी नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी उबैस रशीद ने प्रदान की। मैच में अबीद रहमान और शेखू अंसारी ने आंखों देखा हाल सुनाया। स्कोरिंग अनस खान ने की। अंपायर की भूमिका जाकिर अली और गुड्डू ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर जामा मस्जिद सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूलमियां, अहमद अली, हाफिज रिजवान, आरिफ अली, टूर्नामेंट अध्यक्ष गुलजार शकील, संयोजक मोहम्मद अली, सभासद शेखू, शकूर राना, अहसान खान, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed