फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party workers from Badaun set out for Saifai with the resolve to see Akhilesh crowned; welcomed in Bah

Agra News: अखिलेश की ताजपोशी का संकल्प लेकर सैफई निकले बदायूं के सपाई, बाह में स्वागत

Fri, 09 Oct 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party workers from Badaun set out for Saifai with the resolve to see Akhilesh crowned; welcomed in Bah
बटेश्वर मे सपा कार्यकर्ता द्वारा सेफई के लिए पद यात्रा निकलते हुए बटेश्वर मे बीएसएनएल की सिम ब
बाह। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प और मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 30 सितंबर को बदायूं से साइकिल से निकले कार्यकर्ताओं का जैतपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। साइकिल यात्रियों में ललितेश कुमार, लव यादव, सर्वेश कुमार, मोहित श्रीवास्तव, अभिषेक, अमित यादव, अनुज, अर्जुन और शशांक शामिल हैं, जो कासगंज, सिकंदरा राऊ, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहाबाद होते हुए बृहस्पतिवार को जैतपुर पहुंचे।
विज्ञापन

सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। विश्राम के बाद सैफई के लिए रवाना हुए यात्रियों के साथ आदिलवेग मिर्जा, मोनू अहीर, आलोक यादव, विवेक दुबे, रोहित कुशवाह, रितिक, राजेश कुमार और उमेश कुमार बाह की सीमा तक साथ चले। जैतपुर में हुए सम्मान से उत्साहित साइकिल यात्रियों ने बताया कि रास्ते भर जनता का सपा के प्रति सकारात्मक रुख दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed