फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra

ताजनगरी में होगी भाजपा की सियासी घेराबंदी, राष्ट्रीय अधिवेशन में रणनीति पर लगेगी मुहर

Sat, 30 Sep 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Sep 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की सियासी घेराबंदी की रणनीति पर मुहर लगेगी।  2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोकने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष की बड़ी रणनीति की घोषणा भी हो सकती है। इसका मुख्य आधार कानून व्यवस्था और समाज को बांटने का आरोप बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

2014 में सपा को लगा था बड़ा झटका

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को प्रदेश में अपनी सरकार होने के बावजूद भाजपा ने बड़ा झटका दिया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के ‘काम बोलता है’ पर ‘अबकी बार, भाजपा सरकार’ भारी पड़ा।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हैं। सपा के सामने भाजपा के विजय रथ को रोकना बड़ी चुनौती है। केंद्र में भाजपा की सरकार को तीन साल और प्रदेश में छह महीने से अधिक हो गए हैं। सपा दोनों सरकारों के अब तक के कामकाज के आधार पर भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है। इसका बिगुल पांच अक्टूबर को तारघर मैदान में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में फूंका जा सकता है। 

शहर में बनाए जाएंगे 20 गेट

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
गेट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए समाजवादी पार्टी शहर में 20 गेट बनवाएगी। ये सभी गेट महापुरुषों के नाम पर होंगे। जिम्मेदारी महानगर इकाई को दी गई है।
विज्ञापन

मुलायम सिंह को दिया न्योता

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
Mulayam Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि चूंकि सम्मेलन उनके शहर में है, इसलिए पार्टी के वरिष्ठ लोगों को वह स्वयं आमंत्रित करने लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने सम्मेलन में पहुंचने का आश्वासन दिया है। 

सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अधिवेशन का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण करने की भी योजना है। अधिवेशन के मीडिया प्रभारी अनिल रावत के अनुसार, पंडाल में एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगेंगी। फेसबुक के माध्यम से सीधा प्रसारण होगा।

आयोजन स्थल पर समाजवादी नेताओं की जीवनी, संस्मरण और अन्य साहित्य उपलब्ध रहेगा। समाजवादी पार्टी के गानों, संबंधित टीशर्ट, टोपी आदि के भी स्टॉल होंगे। तैयारियों पर नजर रखने के लिए एमएलसी डा. असीम यादव, दिलीप यादव और उदयवीर सिंह डेरा डाले हुए हैं।

एमजी रोड से हटाए गए होर्डिंग, रोष

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
गर निगम द्वारा एमजी रोड से सपा के होर्डिंग हटाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अधिकांश होर्डिंग नियमों के तहत ही लगाए गए हैं। महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता का कहना है कि प्रशासन और नगर निगम की टीम सिर्फ सपा के होर्डिंगों पर ही निशाना साध रही है। 

कानून व्यवस्था और समाज को बांटने के आरोप पर भाजपा की होगी घेराबंदी

Samajwadi party will make political strategy against BJP during national meeting in agra
bjp - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के खिलाफ ये उठाए जाएंगे मुद्दे

. पुलिस बल का प्रयोग अब विपक्ष को दबाने, प्रताड़ित करने में किया जा रहा
. समस्याओं के समाधान के बजाय आरएसएस की विचारधारा थोपने की कोशिश हो रही
. खोखले नारों से प्रदेश की जनता को छला जा रहा
. नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था चरमराई। जीडीपी गिर रही
. प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट और अपहरण की घटनाएं बढ़ रहीं 
. भाजपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ता पुलिस की पिटाई कर रहे हैं
. सभी प्रकार के विकास कार्य ठप पड़े हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed