फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party will have the next government in the state: Devendra

प्रदेश में समाजवादी पार्टी की होगी आगामी सरकार-देवेंद्र

Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party will have the next government in the state: Devendra
कासगंज। जिला समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस कैंप कार्यालय उर्मिला पैलेस बिलराम गेट पर मनाया। सपाइयों ने केक काटकर व मिष्ठान वितरित कर खुशियां मनाईं। आगामी विस चुनावों के लिए मंथन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा मजबूत हो रही है। भाजपा सरकार से जनता परेशान है। इस बार प्रदेश में सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावों को जिताने के लिए जुट जाएं। कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा सपा के नेताओं की दुकान, मकान, उद्योग आदि को ध्वस्त कर झूठे मुकदमे लगाकर जो लोकतंत्र की हत्या की है उसे जनता देख रही। जिला महासचिव हसरत उल्ला शेरवानी, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, समर्थ यादव, संजीव, लक्ष्मन सिंह यादव, राकेश राजपूत, रामवीर सिंह लोधी, महेश दिवाकर, राजेश अग्रवाल, डा. वीके राजपूत, विशाल कश्यप, अभय यादव, बृजेश पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फ्रंटल संगठनों ने भी मनाया जन्म दिवस
कासगंज। अखिलेश यादव का जन्म दिवस बिलराम गेट पर युवजन सभा के कार्यालय पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश पहलवान ने केक काटा। बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता हुई और उन्हें रनिंग किट दी। वृद्धाश्रम पर फल बांटे। इस दौरान कमल यादव, अनुज यादव, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, अश्वनी वर्मा, बाल किशन, डीके लोनिया, सुखवीर आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने जन्म दिवस केक काटा। जिसमें अभय यादव, सचिन भारद्वाज, संदीप यादव, टीटू यादव, गोपाल गुप्ता, पंडित अभिनव, किशन मौर्य, अनमोल बाल्मीकि, प्रिंस, सचिन यादव, राजा वशिष्ठ, जयदेव, शिवम, अंकित आदि मौजूद रहे। यूथ बिग्रेड ने कैंप कार्यालय दुर्गा कालोनी पर जन्म दिवस मनाया। पुष्पेंद्र यादव, कृपाल सिंह, सुभाष, विशाल, प्रहलादर, रियाज, अरूण, प्रवीन, अनुराग, सैफी, रिषभ, दुर्गेश, अनुज, तनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed