फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Protests In Mainpuri Mla Raj Kumar Yadav And Supporters Dispute With Police

जिला मुख्यालय नहीं पहुंच सके प्रदर्शनकारी, पुलिस के साथ सदर विधायक और समर्थकों में हुई धक्का-मुक्की

Mon, 14 Dec 2020 04:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Protests In Mainpuri Mla Raj Kumar Yadav And Supporters Dispute With Police
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान यूनियन और सपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। पुलिस की सख्ती की वजह से प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट तक नहीं पहुंच पाए। जिलेभर में पुलिस ने दो सौ के करीब सपा और किसान नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सदर विधायक और समर्थकों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। 
विज्ञापन



किसान यूनियन के साथ ही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके चलते सुबह से ही जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुबह होते ही सपा और किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू हो गई। कई नेताओं को उनके आवास से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



सदर विधायक राजकुमार यादव को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंचे तो वह पीछे के दरवाजे से निकल गए। इसके बाद सदर विधायक राज कुमार यादव व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेता सुबह करीब 11 बजे आवास विकास में बीएसएनएल कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां से सपाई सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी तिराहा से पहले ही राधारमन रोड पर एडीएम बी राम और एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ इन्हें रोक लिया। इस बीच सपा नेताओं की पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की हुई। बड़ी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स के सामने सपाई ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार करके वैन से पुलिस लाइन पहुंचाया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कस्बे से जिला मुख्यालय आने वाले किसान नेताओं व सपा नेताओं को इलाकाई थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रमुख नेताओं को निजी मुचलका भरवाने का बाद छोड़ा गया, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को शाम को ऐसे ही छोड़ दिया गया। 

तड़के ही घेर लिया सपा कार्यालय 
विरोध प्रदर्शन के चलते सुबह पांच बजे ही पुलिसकर्मियों ने आवास विकास स्थित सपा कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया। जैसे-जैसे यहां सपा नेता और कार्यकर्ता आते रहे पुलिसकर्मी उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजते रहे। खुद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने सपा कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कोतवाली पुलिस ने फूडग्रेन एसोसिएशन कमीशन एजेंट के अध्यक्ष उपदेश यादव को उनके करहल रोड स्थित आवास से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed