फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party Protest in Firozabad Former Mp Akshay Yadav

नागरिकता कानून: बैरीकेडिंग तोड़ जिला मुख्यालय परिसर में घुसे सपाई, पुलिस ने की पानी की बौछार

Fri, 20 Dec 2019 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party Protest in Firozabad Former Mp Akshay Yadav
पुलिस ने की पानी की बौछार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नागरिकता कानून, यूपी की कानून व्यवस्था, महंगाई एवं बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सपा के जिला कार्यालय से अक्षय यादव के साथ कार्यकर्ता जुलूस लेकर निकले तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने पहले ही बैरियर लगा रखे थे। लेकिन पूर्व सांसद के साथ सपा कार्यकर्ता बैरियर तोड़ते हुए जबरन अंदर प्रवेश करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता अंदर घुस गए। पुलिस ने पूर्व सांसद सहित 97 सपा कार्यकर्ताओं को धारा 144 उल्लंघन में गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। निजी मुचलकों पर सभी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर किया हंगामा

Samajwadi Party Protest in Firozabad Former Mp Akshay Yadav
सपा कार्यकर्तओं पर पानी की बौछार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन के सामने स्थित सपा कार्यालय से सपाई पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सपाई जुलूस के रूप में आगे बढ़े। सर्विस रोड पर सीओ जसराना ओपी सिंह, एसडीएम सदर राजेश वर्मा ने जुलूस रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता हाईवे पर आ गए। 

इस दौरान सीओ से धक्का-मुक्की हो गई। जुलूस जिला मुख्यालय के सामने पहुंचा तो आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर कई बार अंदर जाने का प्रयास किया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी देहात राजेशकुमार सिंह फोर्स के साथ सपाइयों को रोकने में जुटे रहे। 

कई बार झड़प हो गई। पूर्व सांसद अक्षय यादव जमीन पर धरने पर बैठ गए। एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो पूर्व सांसद अक्षय यादव डीएम कार्यालय तक जाने की जिद पर अड़ गए। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी। 

धारा 144 उल्लंघन में कार्रवाई की गई

पूर्व सांसद अक्षय यादव, सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, प्रदेश सचिव रामसेवक यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सचिन यादव, चौधरी संजय यादव व केवी यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामप्रताप गुर्जर सहित करीब सौ कार्यकर्ता अंदर घुस गए। 

भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार शुरू कर दी। इस पर सपाइयों ने नारेबाजी और तेज कर दी। पुलिस ने युवा सपा नेता योगेश गर्ग, आदर्श यादव धन्नू, ग्याप्रसाद सोमेश सहित कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। 

एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद अक्षय यादव सहित 97 को धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तारी के साथ निजी मुचलकों पर रिहा किया है। 250 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed