{"_id":"593be7e94f1c1bc37b8b45cc","slug":"samajwadi-party-patron-mulayam-singh-yadav-also-lost-from-poster-of-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पोस्टर से पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पोस्टर से पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में अब मुलायम सिंह यादव भी पार्टी के पोस्टर से गायब हो गए हैं। हाल ही का मामला फिरोजाबाद का है, जहां पार्टी के जिला कार्यालय पर लगे पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव के साथ स्थानीय सांसद अक्षय यादव का ही फोटो है।
समाजवादी पार्टी में अंदरूनी विरोध की लहर थमने की बात चाहे पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कितनी ही बार कहें लेकिन उनकी बात धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। इधर, उनके पिता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी अपने बयानों ने पारिवारिक तल्खी का इशारा कर ही रहे हैं।
शनिवार को एक बार फिर यह बात सामने आ गई कि समाजवादी पार्टी में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को किनारे करने का काम जारी है। जब सपा महासचिव रामगोपाल यादव फिरोजाबाद के जिला कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे तो उनके पीछे लगे पोस्टर में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव नजर ही नहीं आए।
विज्ञापन
इस पर जब उनसे सवाल किया गया तो रामगोपाल यादव ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पोस्टर में सिर्फ तीन लोग पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव के पुत्र और फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और खुद रामगोपाल यादव ही थे।
वहीं मीडिया ने जब रामगोपाल यादव से शिवपाल यादव के नए मोर्चे की घोषणा को लेकर भी सवाल किया तो वे इसे भी टाल गए। ऐसे में चाहे अखिलेश यादव कहें या रामगोपाल यादव लेकिन सपा में मुलायम को लेकर भी अंदरूनी राजनीति चलने इसे इनकार नहीं किया जा सकता है।