फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi party leader son surrender in court

दुष्कर्म कांड: पुलिस फिर फेल, सपा नेता के इनामी बेटे ने किया सरेंडर, 56 दिन से था फरार

Fri, 29 Nov 2019 10:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 29 Nov 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party leader son surrender in court
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में 56 दिन से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वो आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके सपा नेता का बेटा है। कोर्ट ने उसे 12 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही। यह भी पता नहीं कर पाई कि वह सरेंडर करने के लिए जा रहा है। जबकि उसका पिता उसे अपने समर्थकों के साथ लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


छात्रा आरोपी के पिता के स्कूल में ही पढ़ती थी। सितंबर में पांच युवकों ने उसके साथ अलग-अलग दुष्कर्म किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा के पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की। केस छेड़छाड़ में दर्ज किया। आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज से की गई थी शिकायत

इस पर छात्रा के पिता ने आईजी रेंज ए सतीश गणेश से शिकायत की। तब जाकर केस दुष्कर्म की धारा में दर्ज हुआ और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दस दिन में ही हेमंत, धर्मेंद्र, सतेंद्र और विमल को गिरफ्तार कर लिया।

सपा नेता के बेटे ने पहले अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। इसके बाद सरेंडर के लिए अर्जी डाली। पुलिस कह रही थी कि उसकी तलाश चल रही है। दो दिन कचहरी केबाहर भी पुलिस तैनात की गई। लेकिन शुक्रवार को जब वह सरेंडर करने के लिए तो पुलिस वहां नहीं थी। 

आरोपी पिता के साथ गाड़ी में आया। पिता समर्थकों को भी साथ लेकर पहुंचा था। उसकी तरफ से पैरवी अधिवक्ता अरविंद शर्मा, दीवान सिंह, हरेंद्र यादव, विमल पाल बघेल और प्रवेश सोलंकी ने की।

स्कूल में लगा दिया था ताला

पुलिस ने सपा नेता के बेटे को पकड़ने के लिए 20 दिन पहले उसके स्कूल में दबिश दी थी। इस पर सपा नेता ने स्कूल में ताला लगा दिया था। इस पर अभिभावकों ने विरोध किया। शिक्षकों को वेतन भी नहीं दिया गया।

दरोगा के हमलावर को भी नहीं पकड़ पाई थी पुलिस

दस दिन में यह दूसरा मौका है जब पुलिस इनामी को नहीं पकड़ पाई। दरोगा निशाकम त्यागी पर इरादत नगर में हमला करने के आरोपी बबलू पर भी दस हजार का इनाम था। उसने सरेंडर किया और पुलिस देखती रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed