फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of an unknown girl was found in Govindkund possibility of murder and dumping in mathura

UP: गोवर्धन के गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुपट्टे से बंधे हाथ-पैर; जैकेट से ढका था मुंह

Sun, 02 Apr 2023 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग पर सुबह-सुबह गोविंद कुंड में युवती का शव पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
dead body of an unknown girl was found in Govindkund possibility of murder and dumping in mathura
गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना अंतर्गत गांव आन्यौर परिक्रमा स्थित गोविंद कुंड में एक युवती का अर्धनग्न शव उतराता देख हड़कंप मच गया। मृतका के हाथ व पैर बंधे दुपट्टे से बंधे हुए थे। शव को देख हत्या कर शव कुंड में फेंकने के चर्चा थी। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


यहां का है मामला 

गोवर्धन में एकादशी के अवसर पर रात में परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ चल रही थी। रविवार तड़के स्थानीय लोगों को गोविंद कुंड में एक युवती का शव पानी में उतरता दिखा, जिसके बाद मौके पर लोगों कीभीड़ जुट गई। स्थानीय युवकों ने सूचना थाना पुलिस को देकर शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया की मृतका का शव अर्धनग्नवस्था में उतरा रहा था। मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मृतका के हाथ व पैर दुपट्टे से बंधे थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा विवि का 88वां दीक्षांत समारोह: मिलने थे पदक, एक पल में ही छिन गईं चार अभ्यर्थियों की खुशियां; अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

वहीं युवती की जैकेट से उसका मुंह ढका था। मृतका ने रंगीन लैगिंग पहनी थी। चर्चा है की रात को अंधेरे का लाभ उठा कर कोई युवती की हत्या कर शव को कुंड में डाल गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। एसआई राजीव गौतम ने बताया की अज्ञात युवती का शव कुंड से बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 24 वर्ष प्रतीत हो रही है। हालांकि हत्या की आशंका पर पुलिस चुप्पी साधे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed