फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party has not yet declared its candidate for reserved seat of Agra

UP: नामांकन में 15 दिन से भी कम का समय, इस सुरक्षित सीट पर साइकिल को नहीं मिल रहा सवार

Wed, 27 Mar 2024 02:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में सपा पिछड़ती हुई नजर आ रही है। आगरा सीट पर प्रत्याशी को लेकर असमंजस खत्म नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party has not yet declared its candidate for reserved seat of Agra
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रैल से नामांकन होंगे। भाजपा और बसपा ने पत्ते खोल दिए हैं। गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी में प्रत्याशी उतार दिया है, लेकिन अनूसचित वर्ग के लिए सुरक्षित आगरा की सीट पर साइकिल को प्रत्याशी नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


पिछले 15 दिनों से सपा में टिकट को लेकर असमंजस है। पूर्व मंत्री के पुत्र पर सहमति बनते-बनते रह गई। सपा के एक सांसद ने पूर्व मंत्री के पुत्र का टिकट नहीं होने दिया। सपा की एक महिला नेत्री भी टिकट की दौड़ में शामिल थीं, लेकिन अब उन्होंने भी हाथ खींच लिए हैं। खटीक समाज से भी दावा हो रहा है, लेकिन कोई कद्दावर नहीं मिल रहा। 

विज्ञापन

आगरा सीट पर नहीं तैयार हो सकी सपा की जमीन

ऐसे में साइकिल अपना सवार तय नहीं कर पा रही। उधर, कई नेताओं को वर्तमान राजनीति में चल रहे हथकंडों से भी डर लग रहा है। आगरा सीट पर सपा की जमीन तैयार नहीं हो सकी। सिने अभिनेता राजबब्बर का ग्लेमर एक बार जरूर चला। तब, सपा से राज बब्बर सांसद बने थे, लेकिन इसमें सिने अभिनेता का ग्लैमर ज्यादा और साइकिल का जनाधार कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए चेहरे पर दांव लगाएगी पार्टी

पार्टी सूत्रों की मानें, तो पार्टी अब किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी। वो नया चेहरा कौन होगा यह तय नहीं हो पा रहा। हो सकता है नामांकन के समय ही साइकिल सवार का खुलासा हो। जिसे बी फार्म मिलेगा वही नामांकन करेगा। भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को दूसरी बार टिकट दिया है। बसपा ने पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन में आगरा सीट सपा के खाते में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed