फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party has made Lalita Jatav its candidate for post of Mayor from Agra

UP Nikay Chunav: अटकलें खत्म, सपा ने आगरा से महापौर प्रत्याशी की घोषणा की, इन्हें मिला टिकट

Sat, 15 Apr 2023 05:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 05:41 PM IST
सार

UP Nikay Chunav: आगरा में समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी को लेकर अटकलें खत्म हो गई हैं। सपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा ने ललिता जाटव को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party has made Lalita Jatav its candidate for post of Mayor from Agra
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर हर पार्टी के दावेदारों को पार्टी के निर्णय का इंतजार है। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी पार्टी से प्रत्याशी की घोषणा करके अटकलों पर विराम लगा दिया। सपा ने आगरा से महापौर पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने आगरा से महापौर पद के लिए ललिता जाटव के नाम का एलान किया है। ललिता जाटव लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम का एलान होने से उनके समर्थकों में खुशी है। 

विज्ञापन

अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार

समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद अब जल्द ही अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा की भी सूची आज शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। ताकि आखिरी दिन नामांकन किया जा सके। दावेदारों के विरोध की आशंका के कारण अभी तक दलों ने पार्षद और मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल तक

आगरा की बात करें तो यहां 100 वार्ड हैं। इसके लिए 305 मतदान केंद्र हैं और 1259 मतदान स्थल हैं। सभी निकायों के लिए नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।   


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed