{"_id":"62c1d71d0bdbd960791b0ac1","slug":"samajwadi-party-district-unit-expanded-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सपा जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मिली जगह, छह विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सपा जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मिली जगह, छह विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष भी घोषित
Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
सार
सपा की जिला इकाई में नए चेहरों को जगह मिली है। सोशल मीडिया के लिए डिजिटल टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
सपा की जिला इकाई का हुआ विस्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति से जिला इकाई का विस्तार किया। टीम में नए चेहरों को जगह मिली है। इसमें सलीम शाह अली को महासचिव, धर्मेंद्र चौधरी को कोषाध्यक्ष, गौरव यादव को मीडिया प्रभारी, एक जिला सचिव, 16 सचिव, छह उपाध्यक्ष, 25 कार्यकारिणी सदस्य सहित 52 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष ने देहली गेट स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पूर्व मंत्री व पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नई टीम काम करेगी। कार्यों की मासिक समीक्षा होगी। सोशल मीडिया पर डिजिटल टीम काम करेगी।
विज्ञापन
सपा जिला इकाई में विक्रम यादव, यदुवीर, श्रीकृष्ण वर्मा, राजवीर कुशवाह, प्रहलाद गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया है। राहुल घोष, सचिन बघेल, पुरुषोत्तम निषाद, ऋषि बाल्मीकि, शमशेर खान सहित 16 सचिव हैं। राघवेंद्र सिंह पुंडीर को जिला सचिव बनाया है। इनके अलावा सौरभ कुशवाह, मानिक चंद्र व लाल सिंह शाक्य सहित 25 जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।
विज्ञापन