फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party declared Sanjay Lathar as a candidate from Mant assembly seat of mathura

यूपी चुनाव 2022: रालोद के बाद सपा ने भी मांट से घोषित कर दिया प्रत्याशी, उलझन में गठबंधन के कार्यकर्ता

Sun, 16 Jan 2022 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 12:51 PM IST
सार

मथुरा की मांट विधानसभा सीट से सपा और रालोद दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिससे सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता उलझन में फंस गए हैं। 

विज्ञापन
Samajwadi Party declared Sanjay Lathar as a candidate from Mant assembly seat of mathura
सपा प्रत्याशी संजय लाठर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा और रालोद का गठबंधन मथुरा की मांट विधानसभा में उलझता नजर आ रहा है। शुक्रवार को रालोद ने यहां से योगेश नौहवार को अपना प्रत्याशी बनाया तो एक दिन बाद ही सपा ने भी मांट से संजय लाठर के रूप में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे मांट विधानसभा क्षेत्र में रालोद और सपा के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं। 

विज्ञापन

जाट बाहुल्य मथुरा जिले में राष्ट्रीय लोक दल का राजनीतिक कद समाजवादी पार्टी से बड़ा रहा है। यही कारण है कि गठबंधन होने पर जनपद की चार ग्रामीण अंचल वाली सीटें रालोद को दी गईं, जबकि शहरी क्षेत्र से जुड़ी एकमात्र मथुरा सीट को सपा के खाते में रखा गया। तय गठबंधन के बाद भी दोनों दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। 
विज्ञापन

मांट से रालोद के प्रत्याशी हैं योगेश नौहवार
मांट विधानसभा से रालोद की टिकट योगेश नौहवार को मिली। अगले ही दिन सपा ने भी मांट से डॉ. संजय लाठर को अपना प्रत्याशी बना दिया। इस तरह गठबंधन होने के बाद भी दोनों दलों ने मांट विधानसभा से टिकट जारी कर दिए। इससे गठबंधन कार्यकर्ता उलझन में आ गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इन दोनों में से नामांकन सिर्फ एक ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के करीबी हैं संजय लाठर 
एमएलसी डॉ. संजय लाठर एक बार फिर मांट विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इससे पहले वह 2012 में भी मांट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तब उन्हें समाजवादी पार्टी के टिकट पर 51 हजार वोट प्राप्त किए थे। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. संजय लाठर सपा युवजन सभा और सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में एमएलसी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। 2012 का चुनाव हारने के बाद भी मांट में उनकी सक्रियता रही। उन्होंने मथुरा में ही अपना ठिकाना भी बना लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed