Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi party Dalit sammelan in Agra Akhilesh Yadav start UP assembly elections campaign

आगरा में सपा का दलित सम्मेलन: अखिलेश यादव करेंगे चुनावी शंखनाद, 30 जिलों से जुटेगी भीड़

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रविवार को दलितों की राजधानी आगरा से विधासनभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। सपा की ओर से आयोजित दलित सम्मेलन में 30 जिलों से लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Samajwadi party Dalit sammelan in Agra Akhilesh Yadav start UP assembly elections campaign
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के रथ पर सवार होकर सत्ता में वापसी की बाट जोह रही समाजवादी पार्टी दलितों को रिझाने में लगी है। रविवार को जीआईसी मैदान में होने वाले दलित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के नारे को धार देंगे। साथ ही दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से निजी विमान से दोपहर करीब 12 बजे अखिलेश यादव खेरिया हवाई अड्डे आएंगे। यहां से पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान पहुंचेंगे। शनिवार को सभा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गईं। सम्मेलन के संयोजक एवं सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बताया कि सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के कार्यकर्ता एकत्र होंगे।
विज्ञापन


दलित सम्मेलन के लिए आगरा को चुनने पर सुमन ने कहा कि आगरा दलित चेतना का केंद्र है। उन्होंने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों पर सर्वाधिक अत्याचार हुए हैं। सरकारी कार्रवाई लचर रही है। ध्रुवीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति की अवधि सीमित होती है। 2027 का चुनाव जज्बात के बजाय रोटी व रोजगार पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर-ओवैसी के गठबंधन को सपा सांसद ने बताया नादान
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों नेताओं को नादान बताते हुए कहा कि धारा के विपरीत जाने वाले लोग जाने-अनजाने भाजपा की ही मदद कर रहे हैं। सुमन ने कहा कि प्रदेश की जनता का मन स्पष्ट है और भाजपा को हराने वाली सभी शक्तियां समाजवादी के झंडे तले एकजुट हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि नेता साथ आएं या न आएं, जनता में वोटों का ध्रुवीकरण स्वतः होगा और सपा अकेले दम पर भाजपा को परास्त करने में सक्षम है।

 
Trending Videos

आज सपा में शामिल होंगे बाल योगी
गरीब सेना अध्यक्ष बाल योगी रविवार को अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से रविवार सुबह 10 बजे पश्चिमपुरी स्थित आवास पर एकत्र होने को कहा। माना जा रहा है कि सपा शहर की एक सीट पर बाल योगी को प्रत्याशी बना सकती है। बाल योगी पिछले 10 साल से जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में वह अखिलेश यादव से भी मिले थे। टिकट नहीं मिलने पर भी उन्होंने सपा में शामिल होकर भविष्य में राजनीतिक लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed