फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   samajvadi party,hathras kand

हाथरस कांड: सपाइयों ने मंत्री के सामने की नारेबाजी

Fri, 02 Oct 2020 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
samajvadi party,hathras kand
मोहल्ला दरीबा में गांधी पार्क में मौन धरना देते सपा कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हाथरस कांड के विरोध में सपा ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर नगर कार्यालय परिसर में मौन सत्याग्रह किया। इसी बीच नगर पालिका पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता को देखकर कार्यकर्ता उग्र हो गए। सपाइयों ने पालिका परिसर में पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सपा ने शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में मौन सत्याग्रह का आह्वान किया था। यहां अनुमति नहीं मिली तो पास ही स्थित नगर कार्यालय पर पार्टी नेता और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर बैठ गए। इसी बीच राज्यमंत्री महेश गुप्ता नगर पालिका पहुंचे। जानकारी होते ही पार्टी नेता और कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में पहुंच गए। राज्यमंत्री के सामने ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री के सामने नारेबाजी होती देख पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने सपा नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की। इस पर पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

माहौल को भांपकर राज्यमंत्री तत्काल पालिका कार्यालय में चले गए। इसके बाद पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता वाल्मीकि बस्ती रवाना हो गए। पुलिसकर्मियों ने घंटाघर चौराहे पर उन्हें रोकने की कोशिश की। यहां पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़ गए। वाल्मीकि बस्ती में पूर्व सांसद ने पार्टी नेताओं के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिना अनुमति कार्यक्रम होने की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋषिराज, सीओ सिटी अभय नरायण राय पुलिस फोर्स के साथ वाल्मीकि बस्ती पहुंचे। उन्होंने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नारेबाजी करने लगे। एसडीएम और सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी, तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। इसके बाद पूर्व सांसद अपनी कार में बैठकर वहां से चले गए। देखते ही देखते अन्य नेता और कार्यकर्ता भी वहां से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बनाया वीडियो, नोट किए नाम
सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग की। सीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने के निर्देश देने के बाद उपस्थित नेताओं और प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम भी नोट किए। वहीं सीओ ने मौके पर ही चौकी इंचार्ज रवि कुमार को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
हाथरस कांड में होगी कड़ी कार्रवाई : राज्य मंत्री महेश गुप्ता
किशनी (मैनपुरी)। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता शुक्रवार को कहा हाथरस कांड की कड़ी निंदी की। साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मीडिया को गांव के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नगर के एक मैरिज होम में पहुंचे थे।

उन्होंने पत्रकारों से कहा हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ हुई घटना में सरकार किसी दोषी को नहीं छोड़ेगी। विपक्ष जानबूझकर इसमें राजनीति कर रहा है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को राजस्थान की घटनाएं नहीं दिख रही हैं। प्रदेश सरकार अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। पीड़ित परिवार को तत्काल 25 लाख रुपये और आवास की मदद की गई है। भाजपा सरकार ने माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। चेयरमैन अनिल मिश्रा, ईओ अभय रंजन, सभासद आदेश गुप्ता ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने व्यापारी नेता सुधीर गुप्ता की पत्नी के निधन पर शोक जताया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, रविंद्र भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, राजा दुबे, देवेंद्र श्रीवास्तव, कृष्णा चौहान, अखिलेश यादव, रामऔतार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed