फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samadhan Yojana will not be extended after 31st

Agra News: 31 के बाद नहीं होगा समाधान योजना का विस्तार

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Yojana will not be extended after 31st
कासगंज। विद्युत निगम के द्वारा एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एससी रावत ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसके बाद इसका विस्तार नहीं होगा। विद्युत चोरी के 789 मामलों में उपभोक्ताओं ने 3 करोड़ 10 लाख रुपये जमा किए।उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि अब तक ओटीएस योजना में 25318 उपभोक्ताओं ने 14 करोड़ से अधिक का राजस्व जमा किया है। 26000 लोगों ने अभी तक इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। इस योजना के अंतर्गत चोरी और आरसी के मामलों में अंतिम चरण में अभी भी 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। 31 मार्च 2023 तक के किसानों के नलकूप के मामले हैं उन्हें भी योजना का लाभ देते हुए सही किया जाएगा। ओटीएस के अंतर्गत अप्रैल 2023 के बाद किसी भी किसान से उनके निजी नलकूप का विद्युत बिल लेने की अनिवार्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि बिल रिवीजन के जो मामले हैं उनका भी सुधार करते हुए एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा। 31 दिसंबर के बाद ओटीएस योजना समाप्त होते ही बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन का कार्य किया जाएगा एवं नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed