{"_id":"6a665203005745462b08b19c","slug":"salute-to-the-indomitable-courage-and-bravery-of-the-martyrs-agra-news-c-421-1-fsk1001-13377-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीदों के अदम्य साहस और वीरता को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीदों के अदम्य साहस और वीरता को किया नमन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर शहीद कुमार सिंह की पत्नी वीरांगना बलबीरी देवी का सम्मान करते हुए
फतेहपुर सीकरी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ग्राम बसेरी काजी स्थित वीर शहीद कुमार सिंह स्मारक पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अदम्य साहस और वीरता को नमन किया। इस दौरान शहीद की पत्नी वीरांगना बलबीरी देवी को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पूरन सिंह रहे। अध्यक्षता सूबेदार खजान सिंह ने और संचालन कैप्टन दीवान सिंह ने किया। इस दौरान सूबेदार गोपाल सिंह, कैप्टन जयपाल सिंह, कैप्टन सतवीर सिंह, हवलदार मेहताब सिंह, हवलदार सोनवीर, शीलू चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं कोरई टोल प्लाजा स्थित काठियावाड़ी गंगा होटल पर अखंड भारत परशुराम सेना के बैनर तले शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान शिव प्रताप यादव, शिशुपाल कटारा, पुरुषोत्तम वशिष्ठ, अमरीश ठाकुर, महादेव, हितेश, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- --
मौन रखकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
किरावली। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को गणेश मार्केट, किरावली में सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी प्रदीप मुखिया के नेतृत्व में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सुलेमान, आशीष इंदौलिया, प्रमोद उपाध्याय, महावीर, राहुल, विष्णु वर्मा, महिपाल आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।