{"_id":"57ed5df94f1c1b240e573a5f","slug":"salute-the-courage-of-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के साहस को सलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के साहस को सलाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीओकेमें आतंकी ठिकानों को नष्ट और आतंकवादियों को मारने पर मना जश्न, मिठाई बांटी, पटाखे चला दीपवाली मनाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी को पार कर आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई से जिले में खुशी का माहौल है। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को इस सफल आपरेशन की बधाई दी है।
सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के निवास पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कठेरिया ने कहा यह शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राना, डा. जीएस धर्मेश, गणेश चंद्र, राघवेंद्र मुद्गल, प्रमोद गांधी थे। केके भारद्वाज के नेतृत्व में शंकरगढ़ पुलिया जयपुर हाईवे पर आतिशबाजी की गई। पार्षद मनोज राजौरा, संदीप उपाध्याय, राहुल चौधरी, बंटी शुक्ला रहे। विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में नार्थ ईदगाह कालोनी में जश्न मनाया गया। सुभाष ढल, पिंकी सक्सेना, दिलीप वर्मा, पुष्पेंद्र त्रिवेदी, सुनील कर्मचंदानी रहे। ग्वालियर रोड पर भाजपा नेता गोविंद चाहर के नेतृत्व में पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। राजेंद्र सिंह, सूरजभान त्यागी, जितेंद्र रावत, डा. अनुराग शास्त्री रहे। मुसलिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक मुहम्मद इस्लाम अब्बास के नेतृत्व में जगदीशपुरा में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। भाजपा नेता अशफाक सैफी, हाफिज मुसाहिद रजा, समीर अब्बास, डा. आजाद खान, वजीर खान रहे। शमसाबाद रोड पर पार्षद सोनू पंडित के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया। सोनू शर्मा, संजना जादौन, प्रदीप यादव, विपिन शर्मा रहे। सिकंदरा में सेना से रिटायर कैप्टन विनोद कुमार सिंह और युवा भाजपा नेता मनीष थापक के नेतृत्व में आतिशबाजी की गई। कलाल खेरिया में जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित कर पटाखे फोड़े गए। प्रकाश राजपूत, शिवकुमार, रविकांत पचौरी, राजकुमार पथिक रहे। भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को बधाई दी।
मुस्लिमों ने जताई खुशी, मिठाई बांटी
उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के सदर सैयद इरफान सलीम और भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के सदर समी आगाई ने पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई को सही ठहराया। सैयद अशफाक अहमद, मुवीन निजामी, इमरान उद्दीन, अयूब खान, अजीममुद्दीन, इसरार उद्दीन आदि ने सेना के साहस को सलाम किया। उधर, हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डा. सिराज
विज्ञापन
कुरैशी का कहना है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आतंकवादियों को निशाना बनाना होगा।
यही है पाकिस्तान का सही इलाज
बाह(आगरा)। 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा देने वाली भारतीय सेना का हिस्सा रहे रुदुमली गांव के पूर्व सैनिकों का कहना है कि सेना का यह सर्जिकल स्ट्राइक शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। पाकिस्तान लातों का भूत है, बातों से मानने वाला नहीं। उसकी आतंक की बीमारी का सही इलाज यही है।
- चार पाक पोस्ट पर कब्जा जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड फौजी सर्वजीत सिंह ने कहा कि शहीदों को इससे बढ़िया श्रद्धांजलि नहीं हो सकती । सेना ने सीना चौड़ा कर दिया।
- पाक पोस्ट पर कब्जा जमा कर वहां से पाक सेना को खदेड़ने वाले कैप्टन (रिटायर्ड) निहाल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सैनिकों के लिए कहा, वेलडन मेरे लाल।
- पठान कोट के मोर्चे पर पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले रिटायर्ड फौजी जगत पाल सिंह ने कहा कि सेना को खुली छूट मिलनी ही चाहिए। इस कार्रवाई से सेना का मनोबल बढ़ेगा।
- तेजपुर के मोर्चे पर पाक को मुंहतोड़ जवाब देने वाले रिटायर्ड फौजी महीपत सिंह ने कहा कि सेना हमेशा बहादुरी से लड़ती रही है। यह घटनाक्रम उसी का सबूत है।
पाक को हमारी ताकत का अंदाजा नहीं
पिनाहट। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाकिस्तान मुगालते में है। हकीकत यह है कि वह भारतीय सेना का सामना नहीं कर सकता। हमारी सेना उसे मिट्टी में मिला देगी।
- कैप्टन (रिटायर्ड ) आर्मी पुत्तू सिंह परिहार का कहना है कि पाकिस्तान को हमारी ताकत का अंदाजा नहीं है। हमारे वीर सैनिक पाकिस्तान का नामो निशान मिटाने की ताकत रखते हैं।
- देवगढ़ निवासी नायब सूबेदार ( रिटायर्ड ) श्रीराम सिंह चौहान का कहना है कि हमारी सेना ने पीओके में तीन किलोमीटर तक घुसकर आतंकियों को मारा। यह अदम्य साहस है। सेना को बधाई।
- जोधपुरा के सूबेदार (रिटायर्ड ) गजेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि भारतीय सेना का यह कदम सराहनीय है। पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है।