Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sales girl captured flat by trapping young man in honey trapped

Agra: युवक को दुष्कर्म में फंसाकर सेल्स गर्ल ने कब्जाया फ्लैट, पत्नी बोली- कई जिंदगी बर्बाद कर चुकी है युवती

Wed, 07 May 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 07 May 2025 09:25 PM IST
सार

सेल्स गर्ल ने युवक को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। तभी से युवक लापता है। युवक की पत्नी बच्चों को साथ लेकर न्याय के लिए भटक रही है। मामले में पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
sales girl captured flat by trapping young man in honey trapped
डीसीपी ऑफिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सेल्स गर्ल ने इंटीरियर डिजाइनर को हनी ट्रैप में फंसाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इंटीरियर डिजाइनर की पत्नी का आरोप है कि साथियों की मदद से फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया। तब से उनके पति लापता हैं। वह न्याय के लिए बच्चों को लेकर भटक रही है। बुधवार को डीसीपी कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन


सिकंदरा के रामरघु आनंदा निवासी नेहा शर्मा बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीसीपी के कार्यालय शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप लगाया कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

सेल्स गर्ल 40 हजार रुपयों की मांग करने लगी। मांग पूरी नही हुई तो पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। अपने अन्य साथियों की मदद से उनके फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया। पिछले महीने से पति लापता भी हैं। इसके बावजूद सेल्स गर्ल पति के दोस्तों से 40 हजार रुपयों की मांग कर रही है। 

सेल्स गर्ल के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले भी कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है। पहले उसने फिरोजाबाद निवासी एक युवक से निकाह किया था। 2018 में दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायतीपत्र के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed