फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salehnagar has been blacked out for four months, with animals thirsty and children's education disrupted. Angry villagers staged a sit-in at the Kheragarh tehsil and warned of a sit-in at the DM's office.

Agra News: सालेहनगर में चार महीने से ब्लैकआउट, पशु प्यासे-बच्चों की पढ़ाई ठप, गुस्साए ग्रामीणों ने खेरागढ़ तहसील पर दिया धरना, डीएम कार्यालय पर धरने की दी चेतावनी

Wed, 06 May 2026 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Salehnagar has been blacked out for four months, with animals thirsty and children's education disrupted. Angry villagers staged a sit-in at the Kheragarh tehsil and warned of a sit-in at the DM's office.
खेरागढ़। विकास खंड के गांव सालेहनगर में पिछले चार महीनों से पसरे अंधेरे ने बुधवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर प्रशासन व विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ट्रांसफाॅर्मर जिस जगह वर्षों से लगा था, उस भूमि को एक व्यक्ति ने निजी बताते हुए बाउंड्रीवाल के अंदर कर लिया है। इस कारण विभाग के कर्मचारी न तो उसकी मरम्मत कर पा रहे हैं और न ही उसे बदल पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफाॅर्मर छोटा होने के कारण लोड नहीं झेल पा रहा था। नया और बड़ा ट्रांसफाॅर्मर स्वीकृत होने के बावजूद विभागीय अधिकारी उसे बाउंड्री से बाहर शिफ्ट नहीं कर रहे हैं। विभाग की ओर से लाइन शिफ्टिंग के नाम पर ग्रामीणों से एस्टीमेट के भुगतान की मांग की जा रही है, जो अन्यायपूर्ण है। धरने में शामिल राजकुमारी, अनामिका, पूजा, दिनेश, विजय सिंह, जितेंद्र आदि ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, मोटरें बंद होने से पीने के पानी और पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी में पशु बीमार पड़ रहे हैं। शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन


तहसीलदार ने दिया आश्वासन
एसडीएम ऋषि राव की अनुपस्थिति में तहसीलदार सतेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और ग्रामीणों को जल्द आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बोले अधिशाषी अभियंता, 24 घंटे में चालू कर देंगे बिजली
एक व्यक्ति की ओर से सरकारी ट्रांसफाॅर्मर को बाउंड्री में कैद करने और मरम्मत में बाधा डालने के खिलाफ विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासन का पर्याप्त सहयोग न मिलने से शिफ्टिंग का कार्य रुका हुआ है। वैकल्पिक केबल जलने से पिछले 3-4 दिनों से सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिसे 24 घंटे के भीतर बदलकर बिजली चालू कर दी जाएगी। - राम सेवक राम, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed