फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sale of firecrackers begins in Agra

Agra: अधूरी तैयारियों के बीच पटाखों की बिक्री...208 दुकानदारों को लाइसेंस, सात अस्थायी स्थानों पर लगी दुकानें

Sat, 18 Oct 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

आगरा में आधी अधूरी तैयारियों के बीच पटाखों की बिक्री शुरू कर दी गई है। शहर में सात स्थानों पर अस्थायी दुकानें बनाई गईं हैं। यहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Sale of firecrackers begins in Agra
पटाखा बाजार में रखे खाली ड्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनतेरस से आधी-अधूरी तैयारी के साथ पटाखे बाजार लगना शुरू हो गए है। सात स्थानों पर पटाखों का अस्थाई बाजार लगाया जाएगा। इन स्थानों पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


जीआईसी मैदान पर शनिवार दोपहर तक 26 दुकानों के टीन शेड लग चुके थे, जबकि चार दुकानों पर पटाखे बेचे जाना शुरू हो गया। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी दमकल का वाहन नहीं था। पटाखों की दुकानों के आगे खाली ड्रम रखे थे, लेकिन उनमें बालू नहीं थी। ऐसे में कोई आग लगने की घटना होती है, तो उसे काबू करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इस बार 7 स्थलों पर 23 अक्तूबर तक पटाखों की बिक्री होगी। मेहताब बाग पार्किंग के सामने खुले मैदान में 80, जीआईसी मैदान पर 25, सेक्टर 11 व 15 के पार्कों में 50, बैप्टिस्ट हायर सेकंड्री स्कूल के मैदान में 10, कंपनी गार्डन में 17, शक्ति नगर मैदान में 10 और यमुना किनारा पार्क में 16 दुकानें लगेंगी। रविवार सुबह तक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पटाखा विक्रेता राज कुशवाह ने बताया कि इस बार ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी है। लोगों की पहली मांग लेजर पिकोक और झरना पटाखों की है। इसके अलावा आसमानी रोशनी के संग मध्यम आवाज वाले पटाखों की है।

इन नियमों का करना होगा पालन
- हरित आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री करेंगे।
- एक दुकान पर 50 किग्रा से अधिक आतिशबाजी का भंडारण नहीं होगा।
- ड्राई पाउडर केमिकल, अग्निशमन सिलिंडर क्षमता 10 किग्रा, 200 लीटर पानी का एक ड्रम, बालू की बाल्टी रखे।
- एक दुकान से दूसरी दुकान की दूरी कम से कम 10 फीट रहेगी।
- लेजर पिकोक और झरना पटाखा लोगों की पसंद

सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही होगी पटाखों की बिक्री
पटाखों की बिक्री सुबह 10 से रात 8 बजे तक होगी। एनजीटी ने दिवाली पर पटाखों के लिए निर्देश जारी किया है। इसके तहत लोगों को दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी हो सकेगी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed