फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sale of children under guise of NGO two arrested accused Used to give good upbringing to poor families

एनजीओ की आड़ में मासूमों का सौदा: डेढ़ लाख में की 15 दिन के नवजात की डील, पढ़ें- हिना का अपराध-तंत्र

Thu, 04 Aug 2022 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोसीकलां(मथुरा)।
अमर उजाला नेटवर्क, कोसीकलां(मथुरा)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

एनजीओ का पंजीकरण गुजरात के एक वकील ने कराया था। पुलिस इसकी जांच करेगी। आरोपी एनजीओ संचालिका अपने घर बल्लभगढ़ जवाहर कॉलोनी से एनजीओ संचालित करती थी। पहले वहां स्कूल चलाया गया। उसका एक सात साल का बेटा है। कोसीकलां की लालाराम मार्ग निवासी हिना की शादी जवाहर कॉलोनी में हुई है।

विज्ञापन
Sale of children under guise of NGO two arrested accused Used to give good upbringing to poor families
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

बल्लभगढ़ में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में हरियाणा मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कोसीकलां की एनजीओ उड़ान की संचालिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लालाराम मार्ग पर रहने वाली डॉ. हिना माथुर और साथी पवन शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी गरीब परिवारों से संपर्क करके उन्हें अच्छी परवरिश का झांसा देकर एक से दो लाख में नवजात शिशुओं को बेच देते थे। एनजीओ संचालिका डॉ. हिना को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। क्राइम ब्रांच-65 ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। इससे अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि उड़ान वेलफेयर नामक संस्था की संचालिका डॉ. हिना माथुर और साथी पवन शर्मा गरीबों के बच्चे को अच्छी परवरिश का झांसा देकर लाखों रुपये में बेच देते हैं। 

विज्ञापन

सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ

आरोपी 15 दिन के नवजात का सौदा करने वाले हैं। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक सतवीर सिंह और महिला एएसआई राजेश ने दंपती बनकर हिना व पवन से बच्चे के लिए बातचीत की। हिना व पवन ने नवजात (बच्ची) के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। बाद में सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ।

विज्ञापन

हिना ने अस्पताल के सामने मिलने की बात कही

इसके बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ राजकुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने हिना से संपर्क करके नवजात बच्चे को देने के बारे में समय व स्थान निर्धारित किया, जिस पर हिना ने सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सामने मिलने की बात कही। सर्वोदय अस्पताल की कैंटीन में बुलाया। 


 
विज्ञापन

एक निजी कंपनी में काम करता है हिना का पति
कुछ देर बाद हिना व पवन कार में नवजात बच्ची को लेकर अटल पार्क आए। हिना ने राजेश को नवजात दे दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भाटिया कॉलोनी निवासी पवन शर्मा व पर्वतीया कॉलोनी निवासी हिना माथुर को पकड़ लिया। आरोपी नवजात को बल्लभगढ़ की आर्य नगर निवासी वंदना से अच्छी परवरिश करने का झांसा देकर लाए थे। क्राइम ब्रांच 65 के इंचार्ज एसआई भ्रमपाल ने बताया कि पवन की जवाहर कॉलोनी में प्लास्टिक की फैक्टरी है व हिना उड़ान एनजीओ चलाती है। एनजीओ में 11 सदस्य हैं। हिना का पति सोनीपत में एक निजी कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed