फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of 42 employees stopped for negligence in work

काम में लापरवाही पर एपीओ और डीएमएम समेत 42 का वेतन रोका

Tue, 22 Mar 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Salary of 42 employees stopped for negligence in work
मैनपुरी। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने एपीओ और डीएमएम समेत 42 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन का आहरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में मंगलवार को मनरेगा योजना की समीक्षा की। पता चला कि मनरेगा कार्यों में ब्लॉकों में तैनात एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा शिथिलता बरती जा रही है। उन्होंने चार ब्लॉकों के एपीओ का वेतन रोकने के आदेश उपायुक्त मनरेगा को दिए हैं। इसमें मैनपुरी और कुरावली ब्लॉक देख रहे एपीओ दीपक चौधरी, बरनाहल और घिरोर ब्लॉक देख रहे धर्मवीर सिंह, जागीर और बेवर ब्लॉक देख रहीं रसिका गुप्ता और करहल और किशनी ब्लॉक देख रहे अजय पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने पाया कि बैंकों द्वारा आपत्ति लगाकर लौटाई गई ऋण पत्रावलियों पर कोई कार्य नहीं किया गया। स्वयं सहायता समूहों की 3212 ऋण पत्रावलियां बैंकों को भेजी गई थीं, जिसमें से 2130 पत्रावलियों को बैंकों ने आपत्ति लगाकर वापस कर दिया था। वहीं बैंकों ने 813 पत्रावलियों पर ऋण स्वीकृत करते हुए 628 का वितरण भी कर दिया गया है। ापत्ति वाली ऋण पत्रावलियों पर कार्रवाई न करने के लिए चार डीएमएम (जिला मिशन प्रबंधक) प्रदीप कुमार, अनुज सिंह, मनीष कुमार ओर सत्यजीत सिंह और 34 बीएमएम (ब्लॉक मिशन प्रबंधक) का वेतन रोकने के आदेश उपायुक्त एनआरएलएम पीसी राम को दिए हैं। उन्होंने सुधार न होने तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed