फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salaries of two veterinary officers missing from the meeting stopped

Agra News: बैठक से गायब दो पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका

Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Salaries of two veterinary officers missing from the meeting stopped
बैठक से गायब दो पशु चिकित्साधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

डीएम ने गो संरक्षण समिति की बैठक में समीक्षा की


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण समिति की बैठक में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बैठक से अनुपस्थित पशु चिकित्साधिकारी सदर, पीपल खिरिया का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। बैठक से बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने को कहा। वृहद गो आश्रय स्थल नगला फत्ते में व्यवस्थाएं ठीक न होने पर पशु चिकित्साधिकारी, सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वृहद गो-संरक्षण केंद्र अहिरवा में संरक्षित गोवंशों की ऑनलाइन फीडिंग में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्साधिकारी अहिरवा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

डीएम ने पशु चिकित्साधिकारियों की पांच सदस्यीय कोर कमेटी गठित की। डॉ. शिव प्रताप, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. प्रशांत एवं डॉ. अफरोज को नामित किया। कोर कमेटी के सदस्य छुट्टा रूप से घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाएंगे। मंडल स्तर से आई टीमों द्वारा गोआश्रय स्थल अतिकुल्लापुर, सौनई, अहिरवा, नगला फत्ते, रमपुरा, गुराई में कमियां मिली थीं। संरक्षित गोवंश का शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग भी नहीं मिला था। इसमें सुधार करें।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार ने कहा कि गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए हरे चारे की उपलब्धता के लिए चारागाह की 42 हेक्टेयर जमीन गोशालाओं से संबद्ध की गई है। हरे चारे की व्यवस्था की जाए। खंड विकास अधिकारी गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट पिट बनवाकर जैविक खाद का उत्पादन कराकर उसकी बिक्री की व्यवस्था करें। ताकि गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विनय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसी राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed