फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sakshi Mishra and Ajitesh one more Love Couple Get Court Marriage Demands to Protection

साक्षी-अजितेश के बाद एक और प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, प्रेम विवाह के बाद मांगी सुरक्षा

Tue, 23 Jul 2019 08:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jul 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Mishra and Ajitesh one more Love Couple Get Court Marriage Demands to Protection
प्रेमी युगल ने शादी करने के बाद मांगी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

करहल क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गैर जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। युवती ने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वे उसे और उसके पति को मारने की फिराक में हैं। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, युवक के पिता ने भी एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 24 मई को प्रेम विवाह किया। आरोप है कि जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वह दोनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे। प्रेमी युगल के पीछे कुछ लोगों को लगा दिया गया। 
विज्ञापन


इसके चलते दोनों अब इधर-उधर भागते फिर रहे हैं। युवती ने हाल ही में एक वीडियो वायरल कर कहा है कि बचपन में मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसे परिजनों से जान का खतरा है। पुलिस उसे सुरक्षा दे, नहीं तो उसके व पति के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। उधर युवक के पिता ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा है कि छोटे बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया। करहल पुलिस व युवती के परिजन परेशान कर रहे हैं। बड़े पुत्र को पुलिस उठाकर ले गई है। छोड़ने की एवज में रुपये की मांग की जा रही है। 

हाईकोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
युवती ने प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए अर्जी दी है। हाईकोर्ट बेंच ने अर्जी मंजूर करते हुए पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने और दंपती को दो माह के अंदर शादी का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक, ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस दंपती की सुरक्षा का ख्याल रखेगी। वहीं, पिता की ओर से थाना पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed