{"_id":"602d187c8ebc3ee96665cccc","slug":"saints-will-call-dharm-sansad-over-kashi-and-mathura-issue-in-vrindavan-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ में उठेगा मथुरा-काशी को मुक्त कराने का मुद्दा, धर्म संसद की तारीख पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ में उठेगा मथुरा-काशी को मुक्त कराने का मुद्दा, धर्म संसद की तारीख पर मंथन
Thu, 18 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कुंभ में आयोजित होने वाली धर्म संसद में संत और धर्माचार्य मथुरा और काशी को मुक्त कराने का मामला उठाएंगे। हालांकि धर्म संसद की तारीख पर फैसला नहीं हुआ है, फिर भी संतों और धर्माचार्यों के बीच इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। कुंभ में संतों और धर्माचार्यों के बीच इन मुद्दों को लेकर बैठकें भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित जमीन से मस्जिद हटाने को लेकर संत और धर्माचार्य पहले से ही लामबंद दिखाई दे रहे हैं। अब वृंदावन कुंभ में इन मुद्दों को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा। इसे लेकर संतों के बीच सक्रियता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय श्रीपंच हरिव्यासी निर्वाणी अखाड़ा के महंत हरिशंकरदास नागा ने कहा कि मथुरा और काशी को मुक्त कराए जाने को लेकर संत समाज पहले ही लामबंद है। वृंदावन कुंभ में इन दोनों मुद्दों को लेकर कोई न कोई अहम फैसला अवश्य लिया जाएगा।
विज्ञापन
संघ प्रमुख से मिल चुके हैं संत
सुदामाकुटी के महंत सुतीक्ष्णदास ने कहा कि मथुरा और काशी को मुक्त कराने को लेकर संघ प्रमुख से हुई उनकी मुलाकात में भी इसे उठाया गया था। कार्ष्णि नागेंद्रदत्त ने कहा कि मथुरा और काशी को मुक्त कराने को लेकर संतों में मंथन शुरू हो गया है। पिछले दो दिन वृंदावन कुंभ में हुई बैठकों में भी यह मुद्दा अहम रहा है। महंत मोहिनी बिहारी ने कहा कि मथुरा हो या काशी, हम जब तक इन्हें मुक्त नहीं करा लेते शांत नहीं बैठेंगे।
पंच झाड़िया निर्मोही अखाड़े के महंत सुंदरदास ने कहा कि अभी धर्म संसद की बैठक की तिथि का एलान नहीं हुआ है। लेकिन संत समाज मथुरा और काशी को मुक्त कराने के प्रति गंभीर हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ठाकुर बच्चू सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही मथुरा और काशी को मुक्त कराने के लिए हिंदुत्व की अलख जगाए रखने के लिए भी रणनीति तैयार की है।