फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint Sudixn Das Maharaj of Sudama Kuti met rss chief Mohan Bhagwat

संघ प्रयास करता है, करने वाले तो ठाकुर जी हैं, भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ, सफलता जरुर मिलेगी: मोहन भागवत

Tue, 19 Jan 2021 10:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Jan 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Saint Sudixn Das Maharaj of Sudama Kuti met rss chief Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई
ब्रज प्रांत बैठक में सहभागिता करने श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से सुदामा कुटी के संत सुतीक्ष्णदास महाराज ने मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या के बाद बनारस में बाबा विश्वनाथ और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुद्दे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसमें संघ प्रमुख ने कहा कि संघ का काम प्रयास करना है। बाकी करने वाले तो ठाकुर जी हैं। मंगलवार को देर शाम केशवधाम में संघ प्रमुख से मिलने के बाद लौटते हुए सुदामा कुटी के संत सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, इसकी बधाई देने के लिए यहां आया था। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख से उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ है, सफलता अवश्य मिलेगी, धैर्य रखिए। सुतीक्ष्णदास महाराज ने बताया कि उन्होंने संघ प्रमुख को वृंदावन कुंभ मेला में आने के लिए भी कहा लेकिन उन्होंने बताया कि वे हरिद्वार कुंभ में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की भी उन्हें जानकारी दी। इस मौके पर सुदामा कुटी से ही मनोज कृष्ण शास्त्री सहित कुछ अन्य संत भी मौजूद रहे। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पदम सिंह का कहना है कि संघ प्रमुख के बारे में कोई भी वक्तव्य देने के लिए संत अधिकृत नहीं हैं। सर संघचालक मोहन भागवत अथवा अधिकृत व्यक्ति का बयान ही मान्य होगा।

डीएम-एसएसपी ने की मुलाकात

मंगलवार को देर शाम डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने संघ प्रमुख से मुलाकात की। जनपद के दोनों ही शीर्ष अधिकारी अलग-अलग समय पर संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने आए।

खिचड़ी का नाश्ता और भोजन में लिए दाल रोटी
संघ प्रमुख ने अपने प्रवास के दूसरे दिन सुबह, दोपहर और सायं संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही भोजन किया। सुबह के नाश्ते में खिचड़ी के साथ मूली के पराठे थे तो दोपहर के भोजन में कढ़ी, दाल के साथ मीठा और सादा चावल था। इसमें सादा रोटी, मिक्स तथा मेथी मिक्स रोटी भी शामिल रहीं। इसके अलावा खीर भी मंगलवार के दोपहर के भोजन का हिस्सा बनी। संघ प्रमुख ने संघ की परंपरानुसार प्रार्थना आदि के बाद भोजन लिया।

कान्हा की नगरी का बना कुर्ता-पायजामा पहनेंगे संघ प्रमुख
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के स्थानीय पदाधिकारियों के आग्रह पर अपने लिए कुर्ता-पायजामा वृंदावन में तैयार कराने की सहमति प्रदान की। इसके लिए संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पसंद बन चुके बनखंडी में मुन्ना टेलर को केशवधाम बुलाया गया।

टेलर ने कुर्ता-पायजामा के लिए नाप लेकर बुधवार सुबह तक तैयार करने का वक्त दिया है। संभावना है कि बुधवार को संघ प्रमुख इसे पहनेंगे। मुन्ना टेलर ने बताया कि वे संघ से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के कुर्ता-पायजामा तैयार करते रहते हैं। सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल के लिए भी उन्होंने कुर्ता-पायजामा तैयार किए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

केशवधाम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गेट के अंदर-बाहर के आलावा आसपास पुलिस बल तैनात है। किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस व प्रशासन के आलाअधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed