फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saint related to goraksh peeth is misbehaved by two man in firozabad

गोरक्ष पीठ से जुड़े संत को बस से फेंकने की धमकी, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में

Fri, 13 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Fri, 13 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
saint related to goraksh peeth is misbehaved by two man in firozabad
संत - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस में सफर के दौरान हुए मामूली विवाद में रायबरेली निवासी जेई और उसके बेटे ने गोरक्ष पीठ से जुड़े संत को चलती बस से फेंकने की धमकी दे डाली। संत ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताते हुए फोन पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


आनन फानन में पहुंची पुलिस ने बस को टूंडला चौराहे पर रुकवाया। पुलिस ने संत को धमकी देने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। संत ने बताया कि वे सीएम योगी के गुरुभाई हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गोरक्ष पीठ से जुड़े संत स्वामी सतीशनाथ रोडवेज बस में बैठकर आगरा से टूंडला आने के लिए बस से सवार हुए थे। टूंडला से उन्हें पास के ही गांव चुल्हावली परिचित से मिलने जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बस एत्मादपुर से कुछ आगे ही पहुंची थी तभी संत का बैग बस में यात्रा कर रहे रायबरेली निवासी अवर अभियन्ता कृपाशंकर सोनी से छू गया। इस पर विवाद हुआ तो जेई और उसके पुत्र गौरव ने अभद्र व्यवहार करते हुए बाबा स्वामी सतीशनाथ को चलती बस से फेंकने की धमकी दे डाली। 

इस पर बाबा ने पहले मुख्यमंत्री को फोन लगाया। फोन व्यस्त जाने पर उन्होंने यूपी-100 को घटना की जानकारी देते हुए खुद को मुख्यमंत्री के करीबी बताया और आपबीती सुनाई। 

लखनऊ से ये मैसेज पास होते ही फिरोजाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी फिरोजाबाद ने सीओ डा. धर्मेन्द्र यादव और थाना प्रभारी भानूप्रताप सिंह को फौरन मौके पर पहुंचने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इस पर पुलिस ने टूंडला चौराहे पर बस रुकवाकर आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। बाबा सतीशनाथ ने बताया कि वे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गुरुभाई हैं । पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि संत की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed