फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saint reach yamuna river for jal samadhi in vrindavan

यमुना में जल समाधि लेने पहुंचा साधु, कई घंटे की मेहनत के बाद पुलिस ने बचाया

Sat, 03 Aug 2019 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
saint reach yamuna river for jal samadhi in vrindavan
जल समाधि लेने पहुंचा साधु केशव - फोटो : अमर उजाला
देवरहा बाबा आश्रम के समीप एक साधु यमुना नदी के बीच जीवित होते हुए जल समाधि लेने का प्रयास कर रहा था। तभी मौके पर पहुची यूपी 100 पुलिस ने साधु को बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि अपनी बीमारियों से तंग आकर अयोध्या निवासी संत केशव दोपहर को देवरहा बाबा घाट पहुंच गया और नदी के गहरे पानी में जाने लगा। तभी खेत पर कार्य कर रहे एक व्यक्ति ने देर शाम तक साधु को पानी से बाहर न निकलता देख इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने साधु को गम्भीर हालत में नदी से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। सिपाही ऊदल सिंह ने बताया कि शाम को 100 नंबर पर लखनऊ से सूचना मिली कि एक साधु सुबह 11 बजे से यमुना नदी के बीचों-बीच पानी में बैठा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंची और साधु को बमुश्किल समझा-बुझाकर नाव में बैठाकर पानी से बाहर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वह ज्यादा बोल भी नहीं पा रहा था। 

कई घंटे उपचार के बाद होश आने पर साधु ने अपना नाम केशव निवासी अयोध्या बताया है। साधु ने बताया कि उसे कई बीमारियों ने घेर लिया है। उसे टीवी व शुगर की बीमारी है। देखरेख करने वाला कोई नहीं है। उसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं है। यही कारण है कि वह आज जल समाधि लेने यमुना किनारे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed