फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saint narayan giri said all akharas should be join the Vrindavan Kumbh

Vrindavan Kumbh Mela: ‘वृंदावन कुंभ में शामिल हों सभी अखाड़े, सन्यासी अखाड़ों को भी मिले स्थान’

Sun, 24 Jan 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
saint narayan giri said all akharas should be join the Vrindavan Kumbh
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में साधु-संत - फोटो : अमर उजाला

श्रीपंच दशानंद जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरि ने वृंदावन वास कर रहे महामंडलेश्वर, महंत और संतों के साथ वृंदावन कुंभ मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वृंदावन कुंभ में देश के सभी अखाड़े शामिल होने चाहिए। सन्यासी अखाड़ों को इस कुंभ में स्थान मिलना चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को नारायण गिरि वृंदावन पहुंचे। उन्होंने वृंदावन वास कर रहे महामंडलेश्वर, महंत और संतों के साथ मेला की व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न अखाड़ों के लिए आवंटित होने वाली जमीन को देखा। आवंटन प्रक्रिया की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ मेला: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी जेनर्म की 140 बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण गिरि ने कहा कि वृंदावन कुंभ बैठक को अब कुंभ की मान्यता दी जा रही है। ऐसे में इसमें देश के सभी अखाड़ों की सहभागिता होनी चाहिए। देश के सभी अखाड़े वृंदावन कुंभ में शामिल होने चाहिए। यहां सन्यासी अखाड़ों को भी शिविर के लिए जमीन आवंटित की जाए। इसके लिए मेला से जुड़े अफसरों को पत्र दिए जाएंगे।

घाट बनाए जाने की मांग
नारायण गिरि ने केशीघाट से संत देवरहा बाबा आश्रम के सामने तक पक्के घाटों के निर्माण, पानीगांव यमुना पुल के नीचे पक्का घाट बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी मेला के लिए सीवर, पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। सड़क का कार्य बहुत धीमीगति से हो रहा है। इसमें तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। समय बहुत कम रह गया है। 

उनके साथ चर्तुसंप्रदाय वैष्णव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर नागा, महामंडलेश्वर राम स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत सुतीक्ष्णदास, महंत सुंदर दास, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर नवलगिरी, महंत धर्मेशानंद गिरि सहित ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंता दूधनाथ यादव भी मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed