{"_id":"66d0b0546a1db97d830c3089","slug":"sainik-school-team-won-the-hockey-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123114-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैनिक स्कूल की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैनिक स्कूल की टीम ने जीती हॉकी प्रतियोगिता
Thu, 29 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को जनपदीय अंडर-14 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुई। सैनिक स्कूल की टीम विजेता रही।
पहला क्वार्टर फाइनल राशि ग्लोबल अकेडमी और स्टेडियम जूनियर के मध्य खेला गया। राशि ग्लोबल एकेडमी ने 2-0 के अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सैनिक स्कूल ए टीम ने सुदिति ग्लोबल एकेडमी 1-0 के अंतर से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बालाजी अकादमी ने सैनिक स्कूल जूनियर को 1-0 गोल से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जेएस अकेडमी ने श्री जीकरुणा सागर स्कूल 2-0 के अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला सेमीफाइनल मैच सैनिक स्कूल ए और राशि ग्लोबल एकेडमी के मध्य खेला गया। सैनिक स्कूल ने 2-0 गोल से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच बालाजी अकेडमी और जेएस अकेडमी के मध्य खेला गया। जेएस अकेडमी ने 2-0 गोल से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सैनिक स्कूल 1-0 गोल जेएस अकेडमी को हराकर विजेता बना। उद्घाटन पर क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे, उपक्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, जिला कब्बद्दी संघ के सचिव अमर यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इश्तकार अहमद, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
वॉलीबाल में रॉयल क्लब बना विजेता
नेहरू स्टेडियम में जनपदीय वॉलीबल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच वॉलीबल हॉस्टल और रॉयल क्लब सीनियर टीम के मध्य खेला गया। रॉयल क्लब सीनियर ने 3-2 सेटों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच रॉयल क्लब सीनियर तथा रॉयल क्लब जूनियर के मध्य खेला गया। रॉयल क्लब सीनियर ने 2-1 सेटों से जीत दर्ज की।