फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saina Nehwal Visits Taj Mahal And View Point 61 People Like On Social Media

पर्यटन: साइना के ट्वीट से चमका ताज व्यू प्वाइंट, दुनियाभर में गया अच्छा संदेश

Thu, 24 Jun 2021 01:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Jun 2021 01:06 PM IST
सार

आगरा में तीन दिन तक रुककर स्मारकों के देखने से दुनियाभर में अच्छा संदेश जाएगा। इससे आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
Saina Nehwal Visits Taj Mahal And View Point 61 People Like On Social Media
ताजमहल पर पति के साथ फोटो खिंचातीं साइना नेहवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने तीन दिन की आगरा यात्रा में एडीए के महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट को भी प्रचार दिया। साइना ने बुधवार सुबह फेसबुक पर ताज व्यू प्वाइंट के तीन फोटो अपलोड किए, जिनमें खूबसूरत ताज नजर आ रहा है। इसे शाम तक 61 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि 250 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए।
विज्ञापन


साइना ने फेसबुक के साथ ट्विटर पर अपने पति के साथ ताजमहल और फतेहपुर सीकरी दरगाह के फोटो भी अपलोड किए। पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि दुनिया की बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के ताजमहल दौरे और आगरा में तीन दिन तक रुककर स्मारकों के देखने से दुनियाभर में अच्छा संदेश जाएगा। इससे आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों, पर्यटकों, युवाओं में बढ़ेगा ताज का क्रेज
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा ने साइना नेहवाल द्वारा ताजमहल यात्रा के फोटो ट्वीट किए जाने को सकारात्मक बताया। गिल्ड ने ट्वीट किया कि साइना नेहवाल के ताज के सामने फोटोग्राफी कराए जाने से कोरोना संक्रमण काल में ताज आने से बच रहे लोगों को संदेश जाएगा कि ताज सुरक्षित है। युवाओं, खिलाड़ियों और पर्यटकों में इससे विश्वास बढ़ेगा और ताज पर सैलानियों का आना फिर से तेजी से बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saina Nehwal Visits Taj Mahal And View Point 61 People Like On Social Media
ताजमहल पर फोटो खिंचाने के दौरान साइना नेहवाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महताब बाग के पीछे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा बनाए गए ताज व्यू प्वाइंट का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजाओं पर किया जाएगा। एडीए ने एएसआई के नाइट व्यू के बंद होने का फायदा उठाते हुए यह पहल की है। महताब बाग व्यू प्वाइंट को एडीए शुरू कर रहा है। यहां से पर्यटकों को रात्रि में ताजमहल दिखाने की योजना फिर से शुरू की जाएगी, जिसके लिए 22 तारीख को रात 8.30 बजे पर्यटन संगठनों के साथ नाइटव्यू प्वाइंट का दौरा किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण ने एक साल पहले महताब बाग के पीछे यमुना किनारे व्यू प्वाइंट की शुरुआत की थी, जिसे अब देश भर में प्रचारित करने की कवायद शुरू हो रही है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के साथ यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर इसका प्रचार एडीए कराएगा ताकि देश भर के लोगों को ताजमहल व्यू प्वाइंट की जानकारी हो और टूरिस्ट आइटिनरी में यह शामिल हो सके।

साइट पर जाकर लिए जाएंगे सुझाव
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि महताब बाग पर ताज व्यू प्वाइंट से ताज के रात्रि दर्शन को एक बार फिर हम खोलने वाले हैं। इसके लिए सभी पर्यटन संगठनों के साथ साइट पर जाकर सुझाव लिए जाएंगे। हम नाइट व्यू का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर करेंगे ताकि देश भर के पर्यटकों को इसकी जानकारी हो।

ताजमहल: 'नाइट व्यू' का दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा प्रचार, रात में महताब बाग से करिए दीदार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed