{"_id":"61e85122ba64330d425dc4a1","slug":"saifai-stadium-reached-the-final-after-defeating-friends-club-nagariya-mainpuri-news-agr5217037108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंड्स क्लब नगरिया को हरा सैफई स्टेडियम पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंड्स क्लब नगरिया को हरा सैफई स्टेडियम पहुंचा फाइनल में
विज्ञापन
रेलवे मैदान रठेरा पर सैफई के प्रवीन को मैनऑफद मैच देते गौतम यादव
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर चल रहे दीपू यादव स्मृति अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में सैफई स्टेडियम ने फ्रेंड्स क्लब नगरिया को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। सैफई के प्रवीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स क्लब नगरिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में सुनील कुमार 25, शेखर यादव 19 और आदिल 13 रन के सहयोग से 142 रन का स्कोर खड़ा किया। सैफई स्टेडियम के गेंदबाज मंजीत और प्रवीन ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफई की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर जीत हासिल की।
टीम की तरफ से प्रवीन ने 29, राहुल ने 26 और ऋषभ ने 16 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्लब नगरिया के गेंदबाज हितेश ने तीन, शेखर और मनोज ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। सैफई के प्रवीन को गौतम यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कमलेश यादव और कर्मवीर यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग अनुज यादव ने की। अमित चौहान और अलकेश यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया।