फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Said yes to marriage on Valentine's Day

Agra News: वेलेंटाइन डे पर शादी के लिए हां कर दी

Wed, 14 Feb 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Said yes to marriage on Valentine's Day
किशनी।
विज्ञापन

इंडिया कोती दियाना मतलब डेली इंडिया स्पेन से आए पर्यटकों को भारत के ग्रामीण अंचलों की सैर कराता है। बुधवार को स्पेन का एक जोड़ा क्षेत्र के गांव बेरीहार आया। वेलेंटाइन डे पर शादी के लिए हां कर दी।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिस्टर एलॉय अपनी आठ साल पुरानी दोस्त मिस डा राक्वेल के साथ 31 जनवरी को भारत आए थे। दिल्ली से वह राजस्थान के विभिन्न जनपदों में गए। मंगलवार को प्रपोज डे के दिन दोनों आगरा गए और ताजमहल के अंदर एलॉय ने राक्वेल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 14 जनवरी को वेलेंटाइन डे के दिन वह बेरीहार आए और शादी के लिए हां कर दी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जिस प्रेम के साथ दुबे दंपति रहते हैं। उनको देखकर वह भी आशांवित हैं। उनको देखकर ही राक्वेल ने शादी के लिए हां की है। बेरीहार एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ एक मकान है। एक परिवार जिसके मुखिया अशोक दुबे और उनकी पत्नी अखिलेश दुबे निवास करते हैं। प्रकृति प्रेमी अशोक दुबे द्वारा तैयार की गई बागवानी को देखकर स्पेन का जोड़ा काफी प्रभावित हुआ और दोबारा बेरीहार आने का वायदा किया। करीब चार घंटे रुकने के बाद वह बनारस के लिए रवाना हो गए। गाइड अक्षय कुमार तथा अजय प्रजापति ने उनको ग्रामीण परिवेश की जानकारी दी। दोनों ने कहा कि अगली बार वह बेरीहार आकर फिर लेह, मनाली, किन्नौर की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed