फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sahibzadas of Guru Gobind Singh remembered on Martyrdom Day

Agra News: शहादत दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को किया याद

Sat, 21 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sahibzadas of Guru Gobind Singh remembered on Martyrdom Day
मैनपुरी। सिख समाज 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और माता की शहादत दिवस मना रहा है। शहर के गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया। पंजाबी कॉलोनी के बाहर चाय के लिए लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

रंजीत कालरा ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत पर सिख समाज द्वारा कोई खुशी नहीं मनाई जाती। इस दिन कोई विवाह, ग्रह प्रवेश, घर में मीठे पकवान, जन्मदिन आदि नहीं मनाते। इसके अलावा गर्म दूध व लंगर की व्यवस्था संगत के लिए की जाती है। इन दिनों सभी सिख परिवार अमृत समय में बच्चों के साथ प्रभु सिमरन करते है।
विज्ञापन

21 से 28 दिसंबर तक शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में समागम व मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें संगत को चार साहिबजादों की शहादत के बारे में बताया जाएगा। शनिवार को शहर के सी आर बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी सफर ए शहादत दिवस को समर्पित कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी को बताया कि युवा पीढ़ी को चार साहिबजादों के अविस्मरणीय बलिदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को साहिबजादों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय कवि उमा शंकर राही ने चमकौर का युद्ध कविता के द्वारा वाचन कर सभी को उस पल के साथ एकाग्र कर दिया। स्कूल के बच्चों ने गुरु गोबिंद सिंह और साहिबजादों की सुंदर चित्र कला प्रस्तुत की एवं उनके इतिहास से सबको रूबरू कराया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक उपेन्द्र मिश्रा, प्रबंधक पुनीत चांदना, अध्यक्ष अमित कुमार, महेश कालरा, राजेश अरोरा, रंजीत सिंह, नाहर सिंह, गुरमीत सिंह, सचिव नरेंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed