फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sahalag

नए साल में ग्रहों की चाल में उलझा सहालगों का सीजन

Sat, 02 Jan 2021 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
sahalag
कासगंज। विवाह आयोजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नया वर्ष खास उम्मीद लेकर नहीं आया है। ग्रहों की चाल में सहालगी सीजन उलझ गया है। इस साल खरमास, होलिकाष्टक, गुरु तारा एवं शुक्रतारा अस्त, चतुर्मास से विवाह आयोजन पर ग्रहण लगेगा। जिससे पूरे साल में मात्र 44 शुभ विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं। जो पिछले वर्ष से 10 कम है।
विज्ञापन

नया साल खरमास के बीच शुरू हुआ है। यह माह 14 जनवरी को समाप्त होगा। पिछले वर्ष शुभ विवाह मुहूर्त 15 जनवरी से शुरू हो गए गए थे। जो 2 मार्च तक चले थे, लेकिन नए साल में 17 जनवरी को गुरु तारा अस्त हो जाएगा। वैसे गुरु तारा 14 फरवरी को उदय हो जाएगा, लेकिन इसी दिन शुक्रतारा अस्त हो जाएगा। जो 18 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस बीच 14 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर से खरमास लग जाएगा। वहीं 22 मार्च से 28 मार्च के बीच होलिकाष्टक रहेंगे। जिससे इस अवधि में विवाह आयोजन नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन

25 अप्रैल से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। जो 13 अप्रैल तक चलेंगे। इस बीच 33 शुभ विवाह मुहूर्त ही पड़ रहे हैं। 15 जुलाई से चतुर्मास शुरू हो जाएगा। जो 14 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को देवशयनी एकादशी से शुभ विवाह शुरू हो जाएंगे। जो 13 दिसंबर तक चलेंगे। इस बीच 11 शुभ विवाह मुहूर्त ही पड़ेंगे। इसके बाद फिर से खरमास शुरू होने पर विवाह व शुभ कार्य बाधित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 शुभ मुहूर्त
अप्रैल 26,27,28,29,30
मई 1,2,7,8,9,13,14,21,22,23,24,26,28,29,30
जून 3,4,5,16,19,20,22,23,24
जुलाई 1,2,7,13,
नवंबर 15, 16, 20,21,28,29
दिसंबर 1,2,7,11,13
खरमास, गुरुतारा अस्त, शुक्र तारा अस्त होने एवं होलिकाष्टक में विवाह कार्यक्रम आयोजन शुभ नहीं माना जाता। इस साल 25 अप्रैल से विवाह आयोजन शुरू होंगे। नए साल में काफी कम विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं। -डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed