फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saffron turban tied on Gandhi statue

Agra News: गांधी प्रतिमा पर बांधा केसरिया साफा

Tue, 23 Jul 2024 03:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Saffron turban tied on Gandhi statue
कासगंज। शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। इस प्रतिमा पर किसी केसरिया साफा बांध दिया वहीं केसरिया कपड़े के शेष हिस्से से प्रतिमा का अन्य हिस्सा ढक दिया। इसकी जानकारी कांग्रेसियों को मिली तो उन्होंने गांधी मूर्ति पर पहुंचकर तीखा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपिता के सम्मान में नारे लगाए। विरोध की सूचना पर एसडीएम संजीव कुमार एवं सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रविवार को रात्रि के समय अज्ञात लोगों के द्वारा गांधी प्रतिमा को केसरिया साफा बांधकर प्रतिमा के हिस्से को कपड़े से ढक दिया। पूर्वाह्न में जब कांग्रेसियों को मामले की जानकारी हुई तो वह गांधी प्रतिमा पर पहुंच गए और पोस्टर हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस के जिला महासचिव अमित पाठक ने घटनाक्रम का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का सहारा लेकर लोग शांति भंग करना चाहते हैं। अशांति फैलाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।
उन्होंने एसडीएम, सीओ से मांग की कि गांधी प्रतिमा को चारों ओर से शीशे से कवर किया जाए। इसके अलावा शहर में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं भी शीशे लगवाए जाएं। एसडीएम संजीव कुमार का कहना है कि गांधी प्रतिमा पर किसी ने केसरिया वस्त्र पहना दिया। पुलिस ने इसे हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए शीशे से कवर कराने का प्रस्ताव नगरपालिका को दिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed