{"_id":"5f77649d8ebc3e9b99243ffb","slug":"safai-karmchari-hathras-kand-mainpuri-news-agr461932961","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी नहीं करेंगे आज सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी नहीं करेंगे आज सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हाथरस की बेटी के परिजनों को न्याय की मांग करते हुए सफाई मजदूर संघ ने शुक्रवार शाम से नगर पालिका के शहीद पार्क में धरना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में सफाई न करने का एलान किया है।
शुक्रवार की देर शाम सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नेता गौरव दयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय स्थित शहीद पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गौरव दयाल वाल्मीकि का कहना था कि हाथरस में सरकार और प्रशासनिक अधिकारी मृतका के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं।
मीडिया और जन प्रतिनिधियों को परिवार के लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मृतका के शव को परिजनों को दिखाया तक नहीं गया। मृतका के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। जब तक परिजनों को न्याय नहीं मिलेगा जिले के सफाई कर्मचारी नगर पालिका सहित जरूरी स्थानों पर सफाई नहीं करेंगे। इस दौरान गिरीशचंद्र, सियाराम, रामचंद्र, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।