फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Safai karamcharis went on strike, piles of filth in Tirthangari

Agra News: सफाई कर्मचारी गए हड़ताल पर, तीर्थंनगरी में लगे गंदगी के अंबार

Sat, 25 Feb 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis went on strike, piles of filth in Tirthangari
सोरोंजी। नगरपालिका के सफाईकर्मी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। कर्मियों ने धरना देते हुए क्रमिक अनशन शुरू किया। नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ वेतन, बोनव व फंड का पैसा न दिए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। पालिका प्रशासन पर शोषण करने का आरोप लगाया। हड़ताली कर्मियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण तीर्थनगरी में सफाई न होने के कारण गंदगी के ढेर लगे रहे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने ऐलान किया है कि कर्मियों को वेतन, बोनस, फंड का पैसा न मिलने से कर्मी आर्थिक तंगी से परेशान है। जब तक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का सात माह का वेतन बकाया है। इन कर्मचारियों का वेतन 366 रुपये प्रतिदिन लगना चाहिए, लेकिन यह वेतन नगरपालिका 292 रुपये प्रति माह के हिसाब से लगाया गया है। किसी भी कर्मचारी का कोई बीमा नहीं कराया गया है। कर्मचारियों का 35 माह का बकाया पीएफ जमा नहीं किया गया है। सफाईकर्मियों के बैठने और दस्तावेजों के रखरखाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सफाईकर्मियों को झाडू, तसला, फावड़े भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

शासन से धनराशि मिलते ही ठेकेदार को पैसा देकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन अविलंब दिलवाया जाएगा। शासन से धनराशि कम मिलने के कारण ही कर्मचारियों का लगभग 3 साल का बकाया पीएफ उनके खातों में जमा नहीं हो पाया है। सफाई कर्मचारियों के बैठने हेतु शीघ्र एक हॉल का निर्माण कराया जाएगा- मुकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, सोरोंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed