{"_id":"635a1fa82f79a8643c0685cc","slug":"sadhu-found-dead-in-shiva-temple-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शिव मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शिव मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Oct 2022 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:35 AM IST
सार
लोगों ने कमरे में रोशनदान से देखा तो साधु का शव फंदे से लटका हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
साधु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में नैनूपट्टी के घड़ी विस्सा के खेरा में स्थिति शिव मंदिर में साधु का शव पंखे के कुंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मगोर्रा के गांव घड़ी विस्सा के खेरा में शिव मंदिर में पिछले कई वर्षो से साधु चरनदास (58) पुत्र रामगोपाल दास रहते थे। मंदिर पर पूजा पाठ करने की जिम्मेदारी उन्ही की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात को चरनदास को सही सलामत देखा गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो साधु दिखाई नहीं दिए। लोगों ने मंदिर परिसर में बने कमरे में आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
इसके बाद लोगों ने कमरे में रोशनदान से देखा तो साधु का शव फंदे से लटका हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि साधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।