फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadhu found dead in Chamad Mata temple premises in Mathura

Mathura News: देवी मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 27 Sep 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा निवासी 55 वर्षीय सुधाकर दास उर्फ लाल बाबा चामड़ माता मंदिर में रहते थे। मंगलवार को उनका शव मंदिर परिसर में तख्त पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की जमीन को लेकर विवाद है। इसे लेकर साधु को धमकी भी मिल रही थी। 

विज्ञापन
Sadhu found dead in Chamad Mata temple premises in Mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के सुनरख मार्ग स्थित चामड़ देवी मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साधु की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के चित्रकूट के रीवा के रहने वाले 55 वर्षीय सुधाकर दास उर्फ लाल बाबा गांव जैंत स्थित बुर्ज वाली माता के मंदिर में रहते थे। नवरात्रि शुरू होने पर वह सुनरख मार्ग स्थित चामड़ माता मंदिर पर अखंड ज्योति जलाकर उपवास रहने के साथ यहां माता की पूजा अर्चना करने गए थे। 

विज्ञापन

तख्त पर पड़ा मिला शव 

सोमवार की रात संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह मंदिर परिसर में पड़े तख्त पर उनका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है जिस भूमि पर यह मंदिर बना है, इसे लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने दावा किया कि जमीन विवाद को लेकर साधु को भी धमकी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक से भी मौत की आशंका 

साधु की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ इसे हार्ट अटैक से मौत मान रहे तो कुछ इस मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में साधु की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण पवार ने साधु के शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। 

Encounter In Agra: खनन माफिया ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में एक ट्रैक्टर चालक गोली लगने घायल, हालत गंभीर

थाना प्रभारी ने बताया कि साधु की मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना जैंत पहुंचे ग्रामीण एवं मृतक साधु के शिष्य अजय शर्मा उर्फ सेवक दास ने पुलिस से साधु की मौत की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed