{"_id":"5e74c95f8ebc3e735433ae6a","slug":"sadhu-arrested-for-feeding-kadha-to-prevent-coronavirus-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से बचाव के नाम पर लोगों को पिला रहा था काढ़ा, साधु गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से बचाव के नाम पर लोगों को पिला रहा था काढ़ा, साधु गिरफ्तार
Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपी साधु
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए चिकित्सक और वैज्ञानिक दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन कुछ इसकी दहशत को भुनाने में जुटे हैं। फिरोजाबाद में शुक्रवार को पुलिस ने एक साधु को गिरफ्तार किया है, वो कोरोना से बचने का दावा कर लोगों को काढ़ा बनाकर पिला रहा था।
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबनगर(ककरऊ) के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी कि मोहल्ले में हरिदास साधु (50) कोरोना वायरस का काढ़ा पिला रहा है। इस पर थाना उत्तर क्षेत्र के एसएसआई हरीश कुमार सहित काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया।
पूछताछ में उसने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम की दवा दे रहा है। जड़ी-बूटियों से इस दवा को बनाया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से बाबा हरिदास वहां आने वाले लोगों को कोराना का काढ़ा पिला रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बाबा हरिदास को शांतिभंग एवं अफवाह फैलाने की धारा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के लेकर कोई दवा आदि देने का काम नहीं करें। यदि पब्लिक को गुमराह करने के साथ अफवाह फैलाई तो सख्त कार्रवाई होगी।

क्लीनिक के बाहर लगा मिला कोरोना की दवा का बैनर
क्लीनिक के बाहर लगा बैनर
- फोटो : Amar Ujala
उधर, टूंडला के तेलमिल रोड स्थित जयश्री हेल्थ केयर सेंटर के बाहर कोराना वायरस से बचाव को दवा पिलाने का बैनर लगा था। इसकी सूचना लोगों ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी। इस सूचना पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई।
मौके पर क्लीनिक के बाहर एक फ्लैक्स लगा था जिस पर लिखा था कि कोरोना की दवा यहां पिलाई जाती है। लेकिन क्लीनिक पर ताला लटका था। टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहां लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में टीम लौट गई।
यह भी पढ़ें- कोरोना : चीन से लौटी महिला को अस्पताल में मच्छर लगे तो चली गई घर, पुलिस ने कराया भर्ती