{"_id":"6781fb4dc830d8db3e005321","slug":"sachkhand-and-patna-kota-reached-10-30-hours-late-due-to-fog-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार: सचखंड और पटना कोटा 10:30 घंटे देरी से पहुंची, इन गाड़ियों का भी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार: सचखंड और पटना कोटा 10:30 घंटे देरी से पहुंची, इन गाड़ियों का भी बुरा हाल
Sat, 11 Jan 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:32 AM IST
सार
कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। सचखंड और पटना कोटा 10:30 घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। इसके साथ ही राजधानी, शताब्दी, वंदेभारत भी दो से तीन घंटे लेट आईं।
विज्ञापन
ट्रेन कोहरा
- फोटो : ANI
विस्तार
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को 32 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। यात्रियों को सर्दी में ट्रेनों से लेकर प्लेटफार्म तक इंतजार करना पड़ रहा है। सचखंड एक्सप्रेस लगातार लेट चल रही है। शुक्रवार को भी साढ़े दस घंटे की देरी से आगरा पहुंची।
आगरा आने वाली ट्रेनों में पटना कोटा 10:45 घंटे, गोवा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, निजामुद्दीन राजधानी 2:52 घंटे, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 3:35 घंटे, तेलंगाना 1:50 घंटे, भोपाल एक्सप्रेस 2:30 घंटे, पंजाब मेल 3:38 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 3:08 घंटे, केरला एक्सप्रेस 2:42 घंटे, मुंबई राजधानी 2:55 घंटे की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचीं।
राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों से आने वाले पर्यटकों का शेड्यूल भी प्रभावित हो गया। दिल्ली से आए टूर एजेंसी के विकास कुमार ने कहा कि राजधानी जैसी ट्रेनें भी कोहरे से प्रभावित हो रही हैं। निजामुद्दीन वंदेभारत 2:20 घंटे, शताब्दी 2:43 घंटे, अवध एक्सप्रेस 6 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस 3 घंटे, झेलम तीन घंटे, श्रीधाम तीन घंटे, डाउन की सचखंड आठ घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटे, सुशासन एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंचीं। इसी तरह 30 से ज्यादा ट्रेनें अपने तय समय से एक से चार घंटे तक लेट रहीं।