{"_id":"67e626cf6c67f020f70aeb96","slug":"saas-bahu-ka-jhagda-violence-in-family-counseling-center-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिल्मों में ऐसे सीन देखती है सास...आती है बहुत शर्म, पुलिस के पास पहुंची बहू; दोनों में जमकर चली चप्पलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिल्मों में ऐसे सीन देखती है सास...आती है बहुत शर्म, पुलिस के पास पहुंची बहू; दोनों में जमकर चली चप्पलें
Fri, 28 Mar 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:04 AM IST
सार
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र के बाहर सास-बहू में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे पपर चप्पलों से हमला बोल दिया। किसी तरह मौके पर मौजदू पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग कराने आए पति-पत्नी के साथ सास भी पहुंच गईं। समझौता न होने पर काउंसलर ने अगली तारीख दी। बाहर निकलते ही सास-बहू में बात बढ़ गई। दोनों में चप्पलें चलीं। सिपाही ने बीच-बचाव किया।
दंपती की शादी नवंबर 2023 में हुई थी। पति होटल में नौकरी करता है। वह शादी के तीन महीने बाद ही लद्दाख के एक होटल में नौकरी करने चला गया था। सास दिन भर टीवी पर फिल्में देखती थी। फिल्म में कई बार आपत्तिजनक सीन आने पर बहू ने विरोध किया। घर आने पर पति ने भी मां का साथ दिया।
एक दिन दोनों ने बहू की पिटाई कर दी। वह मायके चली गई। पति लेने नहीं पहुंचा तब पुलिस की मदद ली। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा था।